शौचालय की टंकी में मिला बालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहारशरीफ। नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव से तीन दिन पहले गायब हुए 9 वर्षीय बालक का शव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 10:58 PM (IST)
शौचालय की टंकी में मिला बालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शौचालय की टंकी में मिला बालक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिहारशरीफ। नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव से तीन दिन पहले गायब हुए 9 वर्षीय बालक का शव सोमवार को तियारी गांव के नवनिर्मित स्कूल के शौचालय की टंकी में मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने बालक की हत्या का आरोप लगाया है।

बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जगदीशपुर तियारी गांव निवासी अनुज राउत का 9 वर्षीय पुत्र गो¨वद 12 अक्टूबर से ही लापता था। बालक के परिजन ने थाना में बालक की गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। परिजनों व ग्रामीणों ने बालक की हत्या का आरोप लगाया है। बाद में दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव के साथ एकंगर-बिहारशरीफ मुख्य मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान आगजनी भी की। बाद में जाम नहीं हटाने पर अड़े ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण चोटिल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से मासूम की जान गई। दारू के रेड के बाद गायब हुआ था गो¨वद

मृतक के पिता अनुज राउत ने बताया कि 12 अक्टूबर को गांव में पुलिस ने शराब को लेकर रेड मारी थी। जिसे देखने मेरा बेटा भी चला गया था। उसके बाद से ही वो लापता था। मैंने थाने में आवेदन भी दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद डीएम के पास भी जाकर आवेदन दिया था। 14 अक्टूबर को किसी ने सूचना दी कि बेटा र्मिचाईगंज में देखा गया है। यह बात पुलिस को भी बताई, पर पुलिस घर पर दो मिनट के लिए आई और चली गई। बालक की बुआ ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मां-पिता का इकलौता पुत्र था गो¨वद

गो¨वद अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। दूसरी क्लास का छात्र गो¨वद हर दिन ट्यूशन पढ़ने मथुरापुर जाता था। घटना के दिन पिता ने जब पूछा तो पता चला कि वो आज ट्यूशन पढ़ने नहीं गया है। किसी ने बताया कि करीब चार बजे जब पुलिस दारू की रेड मारने आई थी तो वह भी पीछे-पीछे चला गया है। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। पिता राज मिस्त्री का काम करते हैं। मृतक की दो बहनें भी हैं। पुलिस ने जमकर चटकाई लाठी

जाम नहीं हटाने पर अड़े ग्रामीणों पर पुलिस ने जमकर लाठी चटकाईं। जिससे आधा दर्जन ग्रामीण चोटिल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज की है। वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि जाम हठाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया गया। दोषी की जल्द गिरफ्तारी होगी। मौके पर डीएसपी संजय कुमार के अलावा कई थाने की पुलिस पहुंच गई। शव से आ रही थी बदबू

शौचालय की टंकी से मिले बालक की शव से बदबू आ रही थी। जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या गायब होने के एक या दो दिन बाद ही कर दी गई होगी। बालक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ है।

chat bot
आपका साथी