ट्रैक्टर से कुचलकर साला-बहनोई की मौत, भगीना रेफर

नालंदा। सारे थाना के बेनार मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उस पर स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Sep 2018 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 01 Sep 2018 07:29 PM (IST)
ट्रैक्टर से कुचलकर साला-बहनोई की मौत, भगीना रेफर
ट्रैक्टर से कुचलकर साला-बहनोई की मौत, भगीना रेफर

नालंदा। सारे थाना के बेनार मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। इससे उस पर सवार साला-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 वर्षीय भगीना गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान ¨बद थाना के कथराही गांव निवासी सुरेश पासवान का 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार, व रामचन्द्र पासवान का 35 वर्षीय पुत्र नौरंगी पासवान के रूप में की गई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर भगीना बिट्टू कुमार को बिहारशरीफ में डॉक्टर से दिखाकर घर कथराही लौट रहे थे। तभी सारे थाना के वेनार मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर और बाइक में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें ट्रैक्टर ने दोनों साला बहनोई को कुचल दिया। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि भगीना अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सारे थानाध्यक्ष संतोष कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का परखच्चा उड़ गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी