कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती

नालंदा। भारत की क्रांति पुत्री प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती समारोह गुरुवा

By Edited By: Publish:Fri, 20 Nov 2015 02:39 PM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2015 02:39 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाई पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती

नालंदा। भारत की क्रांति पुत्री प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 98वीं जयंती समारोह गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय धनेश्वर घाट में मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो. जेड इस्लाम ने की। इस मौके पर मो. इस्लाम ने कहा कि उन्होंने सदैव अपने राजनीतिक जीवन में साम्प्रदायिक सछ्वाव का ख्याल रखा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मुन्ना पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी एक निर्भिक महिला और कुशल राजनेत्री थी। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण, राजाओं का एकाधिकार, भारत-पाक युद्ध् में भारत की शानदार जीत से भी अनेक उपलब्धियों से उन्होंने देश को आगे बढ़ाया। आज देश का विकास श्रीमति गांधी की नीतियों के बगैर अधूरा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार, शिवकुमार यादव, संजय पासवान, वरुण कुमार, अरुण ¨सह, मो. उस्मान गणी, रामकेश्वार प्रसाद, लालकेश्वर प्रसाद, रमेश कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार, त्रिलोकी नारायण, सईद हुसैन आदि ने श्रीमति गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी