ब्राह्मण समाज खुद खड़ा करेगा अपना उम्मीदवार

नालंदा। सरकार के गलत नीतियों के कारण ब्राह्मण समाज हाशिये पर खड़ा है। चाहे शिक्षा, सामा

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 08:43 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 08:43 PM (IST)
ब्राह्मण समाज खुद खड़ा करेगा अपना उम्मीदवार

नालंदा। सरकार के गलत नीतियों के कारण ब्राह्मण समाज हाशिये पर खड़ा है। चाहे शिक्षा, सामाजिक या आर्थिक क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज निचले पायदान पर गिरता जा रहा है। राजनीतिक क्षेत्र में ब्राह्मण समाज को लिखो और फेको कलम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उक्त बातें ब्राह्मण महासम्मेलन में मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्रमणी पांडेय ने रविवार को कही। शहर के टाउन हॉल में रविवार को भारतीय ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा ब्राह्मणों का महासम्मेलन आयोजित किया गया था।

श्री पांडेय ने कहा कि सरकारी स्तर पर जो नीतियां बनायी जाती है, उसमें ब्राह्मण समाज को नजरंदाज कर दिया जाता है। गरीब होने के बाद भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ब्राह्मणों को नहीं मिलता है। मेधावी छात्र होने के बाद भी प्रतियोगिताओं में इस समाज के छात्र हासिये पर चला जाता है। ब्राह्मण समाज को भी आरक्षण और मौलिक अधिकार मिलना जरूरी है। इससे समाज का विकास होगा। समाज में एकजुटता जरूरी है।

संघ के दिवाकर पांडेय ने कहा कि कम अंक प्राप्त कर अन्य वर्गों के लोगों को नौकरी मिल जाती है और उच्च अंक लाने के बाद भी ब्राह्मण समाज के उम्मीदवारों को नौकरी नहीं मिलती है। सरकार द्वारा समाज के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। ब्राह्मण समाज के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ नहीं मिलता।

संघ के अमित राज पांडेय ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे। समाज नालंदा में यूपीए या एनडीए से एक सीट की मांग करती है। जो भी दल ब्राह्मणों को एक सीट देगा, समाज के सारे लोग उसी पार्टी को वोट देंगे। महासम्मेलन को दिवाकर पांडेय, रामनिरंजन पांडेय, अनिल उपाध्याय, अर¨वद मिश्रा, महेश पांडेय, अच्यूतानंद पांडेय, आनंद मिश्रा, बालनंद पांडेय, सुधीर पांडेय, राजमंती पांडेय, शारदानंद मिश्रा, मनोज उपाध्याय आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी