'हुजूर! ससुराल वालों ने मेरे बेटे को...', महिला ने DM साहब से लगाई ये गुहार; कहा- वो पैसे मांगते हैं

बिहारशरीफ की रिया देवी ने डीएम से अपने बेटे को ससुराल वालों से वापस दिलाने की गुहार लगाई है। ससुराल वालों ने जबरन उसके बेटे को अपने पास रख लिया है। बेटा वापस देने की गुहार लगाने पर वे लोग रुपए की मांग करते हैं। डीएम ने उक्त महिला की समस्या का समाधान कराने का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया।

By rajesh kumar Edited By: Rajat Mourya Publish:Wed, 24 Apr 2024 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 06:03 PM (IST)
'हुजूर! ससुराल वालों ने मेरे बेटे को...', महिला ने DM साहब से लगाई ये गुहार; कहा- वो पैसे मांगते हैं
'हुजूर! ससुराल वालों ने मेरे बेटे को...', महिला ने DM साहब से लगाई ये गुहार; कहा- वो पैसे मांगते हैं

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। दैनिक जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र के महलपर मोहल्ला निवासी रिया देवी ने डीएम से अपने बेटे को ससुराल वालों से वापस दिलाने की गुहार लगाई। महिला रिया ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं।

मारपीट से परेशान आकर वह मेहनत-मजदूरी कर अपनी आजीविका चला रही है। ससुराल वालों ने जबरन उसके बेटे को अपने पास रख लिया है। बेटा वापस देने की गुहार लगाने पर वे लोग रुपए की मांग करते हैं।

डीएम ने उक्त महिला की समस्या का समाधान कराने का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया।

वहीं, देकवाहा गांव निवासी आशीष कुमार ने बताया कि द्वितीय अपीलीय प्राधिकार में सुनवाई के उपरांत परिवादी तालाब में पानी जाने से अब भी रोक रहा है। वहीं, उक्त तालाब की घेराबंदी कंटीले तारों से कर दिया है।

डीएम ने लोक निवारण पदाधिकारी को दिया निर्देश

डीएम ने उक्त शिकायत का निवारण को ले अपर समाहर्ता लोक निवारण पदाधिकारी के यहां सुनवाई का निर्देश दिया। सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर की मोंटी कुमारी ने डीएम को जनता दरबार में बताया कि उसको बंटवारों में जो हिस्सा मिला था उस हिस्सा को कुछ लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं।

डीएम ने प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा को निर्देश दिया कि उक्त मामले की जांच कर मामले का निष्पादन करें। वहीं परबलपुर से आई प्रबिला देवी ने जनता दरबार में डीएम को बताया कि वह विकलांग महिला है। विकलांग होने के कारण उसके पति उसको अपने पास रखने व खाना-पीना तथा अन्य खर्च उठाने से मना कर रहे है। यहीं नहीं ब्याहता होने के बावजूद लोक-लाज की चिंता किए बिना दूसरी महिला के साथ रह रहे है। डीएम ने उक्त महिला की समस्या का समाधान करने को परियोजना प्रबंधक महिला हेल्प लाइन को निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'सोनिया गांधी वहां आंसू बहाने गईं थी...', ये क्या बोल गए जेपी नड्डा; Lalu Yadav का भी लिया नाम

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर, चुनाव के बीच इस जिले में बड़ी कार्रवाई

chat bot
आपका साथी