पाइप लाइन के एरियल सर्वे को पहुंची सचिव स्तरीय अधिकारियों की टीम

बिहारशरीफ। मोकामा से राजगीर तक जाने वाले पाइप लाइन की एरियल सर्वे के लिए सचिव स्तरीय अधिकारियों की टीम ने शनिवार को बेन सरमेरा सहित जिले के कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया। मोकामा स्थित गंगा नदी से निकालकर राजगीर के घोड़ा कटोरा डैम तक तथा बिहटा फोरलेन के आरपार बिछाए जाने वाले पाइप लाइन को लेकर सर्वे किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jan 2020 07:44 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 06:13 AM (IST)
पाइप लाइन के एरियल सर्वे को पहुंची सचिव स्तरीय अधिकारियों की टीम
पाइप लाइन के एरियल सर्वे को पहुंची सचिव स्तरीय अधिकारियों की टीम

बिहारशरीफ। मोकामा से राजगीर तक जाने वाले पाइप लाइन की एरियल सर्वे के लिए सचिव स्तरीय अधिकारियों की टीम ने शनिवार को बेन, सरमेरा सहित जिले के कई प्रमुख स्थलों का दौरा किया। मोकामा स्थित गंगा नदी से निकालकर राजगीर के घोड़ा कटोरा डैम तक तथा बिहटा फोरलेन के आरपार बिछाए जाने वाले पाइप लाइन को लेकर सर्वे किया गया। इस सर्वे टीम में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस तथा मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव मनीष वर्मा मौजूद थे। मालूम हो वर्ष 2022 तक हरहाल में मोकामा हाथीदह भाया सरमेरा से गंगा नदी में पंप लगाकर पाइप लाइन के माध्यम से राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा डैम में पानी पहुंचाया जाना है। सर्वे के तत्काल बाद कार्य आरंभ होने की संभावना है। इस मौके पर मौजूद डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिन रास्तों से मोकामा से राजगीर डैम तक पानी ले जाया जाएगा उसका स्थलीय सर्वे पूर्व में कर लिया गया था। कहा कि पथ निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव यह देखने आए थे कि सुगमता से सड़क के किनारे राजगीर तक कितने डिस्टेंस में पाइप लाइन बिछाना ठीक रहेगा। यहां बता दें कि आने वाले पदाधिकारियों की अगुवाई करने के लिए डीएम के अलावा एसपी नीलेश कुमार, डीडीसी राकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल तथा डीसीएलआर कुमार प्रशांत मौजूद थे। सर्वे के बाद तीनों अधिकारी उसी हेलीकाप्टर से वापस पटना चले गए।

chat bot
आपका साथी