25 दुकानों में नगर निगम की टीम ने मारा छापा

बिहारशरीफ : पॉलीथिन बंदी को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार को अम्बेर मोड़ से नईसराय तक छापेमारी अभिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 06:41 PM (IST)
25 दुकानों में नगर निगम की टीम ने मारा छापा
25 दुकानों में नगर निगम की टीम ने मारा छापा

बिहारशरीफ : पॉलीथिन बंदी को लेकर नगर निगम की टीम ने बुधवार को अम्बेर मोड़ से नईसराय तक छापेमारी अभियान चलाई। इस दौरान 25 दुकानों में छापेमारी कर कुल 15 किलोग्राम पॉलीथिन जब्त कर 45 सौ रुपए का जुर्माना किया गया। छापेमारी का नेतृत्व टैक्स दारोगा शैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। जबकि इस टीम शिशुपाल कुमार, संजय कुमार सहित आधा दर्जन लोग शामिल थे। नगर आयुक्त सौरभ जोरवाल ने नगर प्रबंधक को 3 जनवरी से लेकर 16 जनवरी तक शहर के अलग-अलग इलाकों को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसके अलावा बकायेदारों से ट्रेड लाइसेंस का टैक्स बकाया भी वसूला जाएगा। नगर प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ पॉलीथिन बंदी को लेकर लगातार अभियान चलाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी