जिले में हुई 11.22 एमएम बारिश, खेती को मिली रफ्तार

नालंदा । कुछ दिनों से सुखाड़ की आशंका से प्रति दिन दो-चार हो रहे किसानों को शुक्रवार की बारिश ने बड़ी

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 07:42 PM (IST)
जिले में हुई 11.22 एमएम बारिश, खेती को मिली रफ्तार

नालंदा । कुछ दिनों से सुखाड़ की आशंका से प्रति दिन दो-चार हो रहे किसानों को शुक्रवार की बारिश ने बड़ी राहत दे दिया है। शुक्रवार को औसत बारिश से लगभग 2.21 एमएम ज्यादा बारिश कृषि विभाग ने रिकार्ड किया है। यह बारिश धान की रोपनी में गति प्रदान करेगा। जबकि सुखाड़ की आशंका को देखते हुए अभी तक मात्र 51 फीसद ही धान को रोपनी हो सका है। जबकि जुलाई के आखिर तक शत-प्रतिशत धान की रोपनी हो जाया करती थी। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जुलाई महीने में औसत वर्षापात 252.8 एमएम के विपरीत मात्र 211.78 एमएम ही बारिश हुआ था। शुक्रवार की रात हुए लगभग जिले की औसत बारिश 11.22 एमएम रिकार्ड किया गया है। जबकि जुलाई के आखिरी दिन जो अब तक बारिश रिकार्ड किया गया है। वह अधिकतम 9.01 एमएम था। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि अब शुक्रवार को हुए बारिश से रोपनी में गति मिलेगा। इसी प्रकार कुछ दिनों पर रूक-रूककर बारिश होता रहे तो जहां रोपनी शत-प्रतिशत पूरी हो जाएगी। वहीं फसल देखने योग्य होगा।

chat bot
आपका साथी