होमगार्डो के चक्का जाम से थमी रफ्तार

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : होमगार्ड संघ के केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं

By Edited By: Publish:Wed, 20 May 2015 05:44 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2015 05:44 PM (IST)
होमगार्डो के चक्का जाम से थमी रफ्तार

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ : होमगार्ड संघ के केन्द्रीय कमेटी के निर्देश पर बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के बैनर तले बुधवार को जिले के होमगार्ड के जवानों ने अपनी मांग को लेकर अस्पताल चौक पर चक्का जाम कर दिया। जिससे पूरी तरह यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम लगाए होमगार्ड के जवान पुलिस मोटरसाइकिल का भी हवा निकाल दिए। जाम के कारण पूरी तरह आवागमन बाधित रहा। चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी में लोग असहाय बनकर रह गए थे। जाम घंटों लगी रही। जाम के दौरान यातायात पुलिस असहाय बनी रही। स्थानीय थाना पुलिस बल को यातायात सामान्य करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस संबंध में वक्ताओं ने कहा कि बुधवार को गृह रक्षक जाम लगाए हुए हैं उसके बाद गुरुवार को जिले के सभी गृह रक्षक जेल भरो आंदोलन चलाएंगे। यह सिलसिला तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार होमगार्ड की हर मांग नहीं मान लेती। जाम का नेतृत्व सूरजन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेन्द्र कुमार, अंजनी कुमार, अभय कुमार, अनुज सिंह, कौशल प्रसाद आदि होमगार्ड जवान कर रहे थे।

------------------

घंटों जाम में फंसे रहे पर्यटक

बिहारशरीफ : शहर में होमगार्ड जवानों द्वारा चक्का जाम किए जाने से शहर में भीषण जाम लग गई। इसके वजह से आम लोगों के साथ बाहर से आए पर्यटक भी जाम में फंस गए। कई घंटों तक शहर में जाम की स्थिति रही। ऐसे में राहगीर वैकल्पिक मार्ग ढूंढते रहे।

chat bot
आपका साथी