ध्यानार्थ संसोधित पेजवन .. बिहारशरीफ : दमकल-इंडिगो की भिडंत में चार की मौत, चालक सहित तीन रेफर

जागरण संवाददाता,बिहारशरीफ : नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव के निकट बुधवार की दोपहर दमकल व इंडिगो

By Edited By: Publish:Wed, 06 May 2015 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 06 May 2015 05:40 PM (IST)
ध्यानार्थ संसोधित पेजवन .. बिहारशरीफ : दमकल-इंडिगो की भिडंत में चार की मौत, चालक सहित तीन रेफर

जागरण संवाददाता,बिहारशरीफ : नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव के निकट बुधवार की दोपहर दमकल व इंडिगो वाहन की आमने-सामने हुई टक्कर में इंडिका पर सवार सात लोगों में दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि दो अन्य की मौत पटना जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। शेष तीन लोगों को भी गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। मृतकों में दानापुर के गोलापर मोहल्ला निवासी उमेश सिंह उनके साढू शैलेष सिंह, पार्वती देवी व ऊषा सिंह के रूप में की गई। जबकि गंभीर रूप से घायलों में 40 वर्षीय राजन कुमार 45 वर्षीय देवेन्द्र सिंह व चालक छोटू को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना भेजा गया। सभी परिवार पटना जिले के दानापुर के गोलापर का निवासी बताया जाता है।

घटना के बारे में बताया जाता है कि उषा देवी अपनी पुत्री की शादी के लिए बिहारशरीफ रामचन्द्रपुर में लड़का देखने आ रही थीं। इसी बीच डोइया गांव के निकट विपरीत दिशा से आ रही दमकल की वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें इंडिगो वाहन के परखर्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी लोगों को काफी मशक्कत के बाद वाहन निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस पास के लोग थोड़ी देर के लिए थर्रा उठे। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी