दर्जनों हत्या के आरोपी पप्पू को भेजा गया जेल

संवाद सूत्र, हरनौत (नालंदा): पिछले दो दशक से पुलिस की नींद उड़ा देने वाले पप्पू सिंह की गिरफ्तारी के

By Edited By: Publish:Tue, 05 May 2015 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2015 06:50 PM (IST)
दर्जनों हत्या के आरोपी पप्पू को भेजा गया जेल

संवाद सूत्र, हरनौत (नालंदा): पिछले दो दशक से पुलिस की नींद उड़ा देने वाले पप्पू सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। पप्पू पर पिछले दो दशक से तकरीबन ढाई दर्जन हत्या के मामले में थाने में दर्ज है। कल्याण विगहा पुलिस ने मंगलवार को उसे जेल भेज दिया। विदित हो कि कुछ वर्ष पहले गांव में ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का बहाना बनाकर पप्पू सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई थी। तभी से कोलावां में दो गुट के बीच खूनी खेल शुरू हो गया। इस खूनी खेल में दोनों पक्षों की ओर से अब तक लगभग 32 लोगों की जाने जा चुकी है। दोनों पक्षों के मास्टर माइंड सहित परिवार के कई सदस्य मारे जा चुके हैं। कई निर्दोष लोगों की जाने जा चुकी है। इस खूनी खेल के बाद गांव में सन्नाटा सा पसरा रहता है। एक जाति विशेष के लगभग 80 प्रतिशत लोग घर छोड़कर दूसरे जगह पलायन कर गए हैं। इस गांव के लोग बड़ी घटना होने की आशंका से लोग निरंतर सहमे रहते हैं। शाम ढलते ही दरवाजा बंद कर लोग सुरक्षित हो जाते हैं। दर्जनों हत्या के आरोपी पप्पू सिंह कुछ माह पूर्व जेल से बेल पर बाहर आया था। हालांकि सूत्रों की माने तो इस बार पप्पू सिंह गांव में शांति से रहने की अपील कर कर चुका था। लेकिन दूसरे गुट की ओर से कोई पहल नहीं होने से किसी अनहोनी की खबर पप्पू सिंह को मिल रही थी। अंतोगत्वा पप्पू सिंह कल्याण बिगहा ओपी पर जाकर मामले को निपटाने को कहा था। इधर कुछ दिनों से पप्पू सिंह को एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में आने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। लोग पप्पू सिंह के नाम सुनकर सहमने लगे थे। बड़ा-बड़ा बाल बढ़ाने की चर्चा आसपास के गांवों में होने लगी है। लोग यह सोचने पर मजबूर हो रहे थे कि एक बार फिर कोलावां गांव रक्तरंजीत हो सकता है। लेकिन समय रहते पुलिस ने पप्पू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज कर सारी अटकलों से पर्दा उठा दिया।

chat bot
आपका साथी