विकलांगों को बताए व्यायाम से लाभ

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : राजगीर में मोबिलिटी इंडिया और भारतीय जन उत्थान परिषद के संयुक्त तत्व

By Edited By: Publish:Mon, 23 Feb 2015 07:05 PM (IST) Updated:Mon, 23 Feb 2015 07:05 PM (IST)
विकलांगों को बताए व्यायाम से लाभ

संवाद सहयोगी, राजगीर (नालंदा) : राजगीर में मोबिलिटी इंडिया और भारतीय जन उत्थान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विकलांगता और पुर्नवास थेरेपी में कम्युनिटी फैसिलिटेटर की भूमिका पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को हीरानंद ने उपस्थित विकलांगता को व्यायाम से होने वाले लाभ पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कई आवश्यक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विकलागों को व्यायाम करने के लिये घर से बहार नहीं जाना होगा। विकलाग घर बैठे व्यायाम कर सकते हैं। कार्यशाला को संबोधित करते हुये शशि भूषण कुमार ने दैनिक जीवन में प्रतिदिन आने वाले कार्यों से लोगों को रूबरू कराते हुये कहा कि अगर कोई मानव हाथ व पैर से विकलाग है तो वह अपने दैनिक कार्य किस तरह आसानी से कर सकते हैं। इस पर फोक्स किया गया। धीरज कुमार ने विकलांगों को बताया कि यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद अपने-अपने गांव जाकर लोगों को इसके बारे में जागरूक करें ताकि अन्य लोग भी इसका लाभ उठा सके। इस मौके पर भारतीय जन उत्थान परिषद के सचिव अभिषेक ने भी विकलांगता के बारे में लोगों को कई अहम जानकारी दी। इस मौके पर गौतम चौधरी, हिल्डा फेरो अलाव अन्य लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त रखा।

chat bot
आपका साथी