पूर्वी चंपारण में वज्रपात से महिला की मौत, एक सप्ताह के अंदर छह लोगों की मौत

गुरुवार की सुबह अनीता देवी शौच करने सरेह की तरफ गई थी। इसी दौरान वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:34 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:34 AM (IST)
पूर्वी चंपारण में वज्रपात से महिला की मौत, एक सप्ताह के अंदर छह लोगों की मौत
पूर्वी चंपारण में वज्रपात से महिला की मौत, एक सप्ताह के अंदर छह लोगों की मौत

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के पताही थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में गुरुवार की सुबह वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। 27 वर्षीया अनीता देवी शौच करने सरेह की तरफ गई थी। इसी दौरान वज्रपात होने से वह उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा है। मृतक महिला अनीता देवी राजकुमार सहनी की पत्नी थीं। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं।राजकुमार पंजाब में मेहनत मजदूरी करते हैं। फिलहाल वे पंजाब में ही हैं। यहां बता दें कि एक सप्ताह के अंदर वज्रपात से जिले में यह छठी मौत है। इसके पूर्व 25 जून को जिले में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हुई थी। 

chat bot
आपका साथी