Madhubani News : पत्‍नी करती प्रताडि़त, साले ने भी की पिटाई, वजह हैरान कर देने वाली...

मधुबनी जिला के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत महुली गांव निवासी एक युवक ने पत्नी एवं साले पर मारपीट का आरोप लगाते प्राथमिकी दर्ज कराई है। शहरी आबोहवा में पली-बढ़ी उसकी पत्नी उसके संग गांव में नहीं रहना चाहती और सुपौल शहर में घरजमाई बनकर रहने के लिए उसपर दबाव बनाती थी।

By Vinay PankajEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 10:21 PM (IST)
Madhubani News : पत्‍नी करती प्रताडि़त, साले ने भी की पिटाई, वजह हैरान कर देने वाली...
झंझारपुर में पत्नी और साले के खिलाफ युवक ने मारपीट का केस दर्ज कराया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

मधुबनी, जागरण संवाददाता। आमतौर पर विवाहित महिलाएं ही अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शारीरिक, मानसिक प्रताडऩा का आरोप लगाते थाने, कोर्ट-कचहरियों में केस दर्ज करवती मिलतीं हैं। लेकिन मधुबनी जिले के झंझारपुर अलुमंडल क्षेत्र का यह ताजा मामला इसके उलट है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी, साले पर मारपीट का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ उसे प्रताडि़त करने का केस दर्ज कराया है।

पत्नी की पति से अनबन की यह वजह :

बेलौंचा पंचायत के महुली गांव के एक युवक ने अपनी पत्नी एवं साले पर मारपीट का आरोप लगाया है और मारपीट कर उसे घायल कर दिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पत्नी सहित ससुराल पक्ष द्वारा प्रताडि़त किए जाने की अपनी व्यथा बयान करते हुए महुली गांव निवासी सुधीर ठाकुर के पुत्र ओम प्रकाश ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2016 के जून माह में सुपौल जिला मुख्यालय स्थित विंदेश्वर चौबे की पुत्री रश्मि कुमारी के साथ हुई थी।

रश्मि शहरी परिवेश में पली-बढ़ी मॉडर्न ख्यालातों वाली महिला है। ओम प्रकाश के मुताबिक उसकी पत्नी को ससुराल का ग्रामीण परिवेश नहीं सुहाता है। देहाती वातावरण में उसका मन नहीं लगता है। इसलिए शादी के बाद उसने पति पर दबाव डालना श्ुारू किया कि वह गांव की संपत्ति बेचकर उसके मायके सुपौल चले। पति के साथ वह सुपौल शहर में ही बसने की जिद पाले बैठी थी। लेकिन ओम प्रकाश घरजमाई बनकर नहीं रहना चाहता। इसी बात को लेकर पत्नी उसे प्रताडि़त करती रहती थी। उसकी पत्नी अपनी ससुराल महुली में अब रह भी नहीं रही।

पत्नी, साला बुलाकर ले गए और की जमकर पिटाई :

अचानक बीते तीन अप्रैल को रश्मि अपने दो भाइयों गणेश कुमार चौबे एवं अमन कुमार चौबे सहित दो अज्ञात लोगों के साथ महुली आई। अेाम प्रकाश के मुाबिक उन सबका सत्कार किया गया। फिर साले ने उससे ससुराल सुपौल चलने का अनुरोध किया और एक चौपहिया वाहन से वे सभी लोगों के साथ सुपौल के लिए चल दिए। लेकिन मैवी के नजदीक पहुंचने पर उनलोगों ने उसे गाड़ी से निकालकर खूब पिटाई की और उसे मरा समझ छोड़ कर वहां से भाग खड़े हुए। बाद में पीएचसी मधेपुर में उसका इलाज हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी