पश्चिम चंपारण : जीजा के पड़ोसी ने कोल्डड्रिंक पिला किया बेहाेश, फिर गलत काम कर किया वीडियो वायरल

पश्चिम चंपारण के बगहा नगर की घटना। बहन के घर आई एक युवती के साथ जीजा के पड़ोसी ने अपने घर बुलाकर बेहोशी अवस्था में गलत काम किया। और कुकर्म का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। महिला थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी पुलिस कर रही जांच।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 04:30 PM (IST)
पश्चिम चंपारण : जीजा के पड़ोसी ने कोल्डड्रिंक पिला किया बेहाेश, फिर गलत काम कर किया वीडियो वायरल
बगहा में जीजा के पड़ोसी ने किया दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

बगहा, जागरण संवाददाता। पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर के एक मोहल्ले में युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने वाले युवक ने ही उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। लोकलज्जा के भय से चुप बैठी पीडि़ता को जब यह जानकारी हुई तो उसने महिला थाने पहुंचकर युवक समेत तीन को नामजद किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़ता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। बताते हैं कि उसकी बहन की शादी नगर के एक मोहल्ले में हुई है। वह बीते कुछ दिनों से बहन के घर रह रही। करीब छह महीने पूर्व पड़ोस की महिला जोना देवी उसके घर आई और उसे बुलाकर अपने घर ले गई। जहां उसके पीने के लिए कोल्डड्रिंक दिया गया। कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद जोना के पुत्र पप्पू कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता होश में आई तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। अपने साथ हुई घटना की जानकारी होने के बाद भी लोकलज्जा के भय से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। करीब एक महीने पूर्व आरोपी युवक पीडि़ता से मिला और उसे वीडियो दिखाते हुए एक लाख रुपये की मांग की। जबकि पीडि़ता ने रुपये देने में असमर्थतता जाहिर की तो युवक ने अपने फेसबुक आइडी से वीडियो को वायरल कर दिया। पीडि़ता ने इस मामले में जोना देवी, पप्पू कुमार व राजू साह को नामजद किया है।

घटना के संबंध में बगहा के एसडीपीओ कैलाश प्रसाद ने कहा कि महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें एक महिला सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी