Weather Report of Muzaffarpur: अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से शुष्क रहेगा मौसम

Weather Report of Muzaffarpur आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 08:44 AM (IST)
Weather Report of Muzaffarpur: अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह से शुष्क रहेगा मौसम
12 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया हवा चलेगी।

मुजफ्फरपुर, जासं। Weather Report of Muzaffarpur: उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। एक-दो स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। यह कहना है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग का। अगले 9 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 65 से 85 फीसद और दोपहर में 55 से 65 फीसद रहने की संभावना है। औसतन 12 से 15 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया हवा चलेगी। इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 27. 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेंगे। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। जबकि एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। यह कहना है मौसम विभाग का। शनिवार को अगले 9 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ बूंदाबांदी या हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 65 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अगले तीन दिनों तक पछिया हवा चलेगी। उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।  

chat bot
आपका साथी