Weather of Muzaffarpur: आज पूरे दिन चल सकता है धूप-छांव का खेल

Weather of Muzaffarpur हर दिन मौसम का नया रूप देखने को मिल रहा है। कल से आज का मौसम पूरी तरह से अलग होने के संकेत मिल रहे। विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में कहा गया है कि आज पूरे दिन धूप-छांव का खेल जारी रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2022 08:22 AM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2022 08:22 AM (IST)
Weather of Muzaffarpur: आज पूरे दिन चल सकता है धूप-छांव का खेल
हवा की दिशा समय के साथ बदलती रहेगी। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। आज दिन की शुरुआत में यानी सुबह को हल्की धूप निकली है। यह पिछले तीन दिनों की तुलना में अलग तरह से दिन की शुरुआत है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट में आज पूरे दिन धूप व छांव का खेल जारी रहने के संकेत दिए गए हैं। इस तरह से देखा जाए तो आज भी आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में धूप निकलेगी। मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है। बारिश की आशंका बहुत कम हो गई है। हां, हवा की दिशा समय के साथ तेजी से बदलने का अनुमान भी प्रकट किया गया है। मंगलवार की सुबह की बात करें तो हवा पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से चल रही है। आर्द्रता का प्रतिशत अपने खतरनाक स्तर पर ही बरकरार है।

आज का अधिकतम तापमान 33 रह सकता है। तात्पर्य यह कि गर्मी से राहत रहेगी। दोपहर में हवा उत्तर दिशा से चल सकती है। शाम व रात की स्थिति में भी बहुत अधिक बदलाव के संकेत नहीं हैं। आसमान बादलों से ही ढंका रहेगा। बारिश के भी संकेत हैं। बादल व बारिश के प्रभाव की वजह से गर्मी से राहत रहेगी। आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।   

शिवहर जिले में मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूरज की लौ मद्धिम है। शीतल हवा बह रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में बादल छाए रहने और दोपहर बाद वर्षा की संभावना व्यक्त की हैं। सीतामढ़ी में मौसम सुहावना है। अब धूप खिल रही है। सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। बारिश की संभावना लग रही थी। हल्की हवा चल रही है।

chat bot
आपका साथी