पानी के लिए नलों पर लग रही कतार, स्लम क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी, हैंडपंप का भी हाल बुरा

नलों में पानी आते ही भरने के लिए लग जाती है होड़। पंखाटोली जूरन छपरा सिकंदरपुर अखाड़ाघाट में भू-जल स्तर में गिरावट से यह समस्या गंभीर रूप ले रही है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 03:33 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 03:33 PM (IST)
पानी के लिए नलों पर लग रही कतार, स्लम क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी, हैंडपंप का भी हाल बुरा
पानी के लिए नलों पर लग रही कतार, स्लम क्षेत्रों में ज्यादा परेशानी, हैंडपंप का भी हाल बुरा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। गर्मी की तपिश के साथ पानी की किल्लत का समाना शहरवासियों को करना पड़ रहा है। निगम की जलापूर्ति पर निर्भर स्लम क्षेत्रों में यह परेशानी ज्यादा है। पानी के लिए नलों पर लंबी कतार लग रही हैं। इनमें पानी आते ही भरनेवालों की होड़ लग जाती है। सादपुरा मस्जिद के पास मिनी पंप से पानी निकलते ही दर्जनों लोग दौड़ पड़े। कमोवेश शहर के सभी मोहल्लों में यह स्थिति बनी हुई है। पंखाटोली, जूरन छपरा, सिकंदरपुर, अखाड़ाघाट में भू-जल स्तर में गिरावट से यह समस्या गंभीर रूप ले रही है।

  घरों में लगे मोटर पंप एवं चापाकल जमीन से पानी खींचने में हांफ रहे हैं। पानी की समस्या के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। पानी सही तरीके से लोगों को उपलब्ध हो इस दिशा में कोई भी खासा इंतजाम नहीं दिख रहा है। 

सेहरी के समय जलापूर्ति की विशेष व्यवस्था

रमजान को देखते हुए सेहरी के समय, प्रात: तीन से चार बजे तक नगर निगम पेयजल की आपूर्ति करेगा। नगर आयुक्त संजय दूबे ने जलकार्य शाखा को इसकी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

खराब चापाकलों की होगी मरम्मत

पेयजल संकट को देखते हुए खराब पड़े सभी चापाकलों की मरम्मत होगी। नगर आयुक्त ने निगम के सभी वार्ड पार्षदों को पत्र लिखकर वार्डों में खराब पड़े सभी मार्का टू एवं थ्री चापाकलों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि सूची मिलते ही सभी चापाकलों की मरम्मत कराई जाएगी।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी