Bihar Flood News : बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई का जलस्तर लाल निशान के पार, तटवर्ती इलाके लोगों की तेज हुईं धड़कनें

Bihar Flood News कटौझा में बागमती नदी खतरे के निशान से 0.47 मीटर ऊपर 54.20 मीटर रहा। बेनीबाद में बागमती नदी खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.42 सेमी ऊपर बह रही है। यहां 0.11 सेमी की गिरावट के साथ जलस्तर 49.30 मीटर दर्ज किया गया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 09:23 AM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 09:23 AM (IST)
Bihar Flood News : बागमती, बूढ़ी गंडक और लखनदेई का जलस्तर लाल निशान के पार, तटवर्ती इलाके लोगों की तेज हुईं धड़कनें
बूढ़ी गंडक का जलस्तर 0.9 सेमी की वृद्धि के साथ 52.67 मीटर दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar Flood News : जलस्तर में कमी के बावजूद बागमती, लखनदेई और बूढ़ी गंडक नदी शुक्रवार को खतरे के निशान के ऊपर रही। कटौझा में बागमती नदी खतरे के निशान से 0.47 मीटर ऊपर 54.20 मीटर रहा। बेनीबाद में बागमती नदी खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.42 सेमी ऊपर बह रही है। यहां 0.11 सेमी की गिरावट के साथ जलस्तर 49.30 मीटर दर्ज किया गया। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का खतरे के निशान से 0.46 मीटर है। यहां का जलस्तर 42.46 मीटर दर्ज किया गया। 

कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 0.2 सेमी की गिरावट के साथ 48.68 मीटर रहा। सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 14 सेमी ऊपर बह रही है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर 0.9 सेमी की वृद्धि के साथ 52.67 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल में बूढ़ी गंडक नदी खतरे के निशान से 1.70 सेमी ऊपर 49.95 मीटर दर्ज किया गया। जबकि, अहिरवलिया में 24 सेमी की वृद्धि के साथ 59.10 मीटर दर्ज किया गया। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.19 मीटर दर्ज किया गया।  

chat bot
आपका साथी