Naxalite encounter: मुठभेड़ में मारा गया विपुल महिला नक्सली निशा मांझी का था पति

Naxalite encounter in West Champaranविपुल शिवहर जिले का निवासी था उस पर एरिया कमांडर की थी जिम्मेदारी। सिस्टम के खिलाफ युवाओं को उकसाता था विपुल।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 02:56 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 02:56 PM (IST)
Naxalite encounter: मुठभेड़ में मारा गया विपुल महिला नक्सली निशा मांझी का था पति
Naxalite encounter: मुठभेड़ में मारा गया विपुल महिला नक्सली निशा मांझी का था पति

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। बगहा हरनाटांड़ वन क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारा गया विपुल उर्फ आलोक राम उर्फ आलोक रंजन महिला नक्सली निशा मांझी का पति था। विपुल शिवहर का रहने वाला था। उसे नक्सली संगठन ने एरिया कमांडर के तौर पर तैनात किया था। विपुल क्षेत्र में भ्रमण कर युवाओं को सिस्टम के खिलाफ उकसाता था। मुठभेड़ में कुल आठ नक्सली शामिल थे। जिसमें चार को एसटीएफ टीम ने मार गिराया। इसमें विपुल भी था। 

बेस कैंप में हुई थी निशा से मुलाकात

विपुल और निशा की मुलाकात बेस कैंप में ट्रेङ्क्षनग के दौरान हुई थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। इसलिए ट्रेनिंग दौरान ही दोनों ने शादी कर ली। इसकी पुष्टि महिला नक्सली निशा ने खुद की थी, जब पुलिस ने उसे वाल्मीकिनगर से गिरफ्तार किया। 30 जनवरी 2019 को गिरफ्तार निशा को 15 जुलाई 2019 में बेल मिल गई। वह फिलहाल जेल से बाहर है। 

सहेली ने बनाया निशा को नक्सली

वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के बनहटवा गांव निवासी शंकर मांझी की पुत्री निशा मांझी (21) को उसकी एक सहेली जंगल में ले गई और संगठन ज्वाइन कराया। एक वर्ष तक ट्रेनिंग लेने के बाद वह संगठन का अहम हिस्सा बन गई। जब नक्सलियों ने चंपापुर गोनौली पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज सिंह के घर पर हमला किया तो उसमें निशा व विपुल भी शामिल थे। निशा को पूर्व मुखिया के दरवाजे पर पर्चे चस्पा करने की जिम्मेदारी दी गई थी। 

chat bot
आपका साथी