Bihar Board 10th Result 2020: इंजीनियर बनना चाहता है सातवें स्थान पर रहा मधुबनी का विकास

BSEB Matric Result 2020 मधुबनी के लखनौर के विकास ने बिहार मैट्रिक परीक्षा में सांतवां स्थान प्राप्त किया है। वह इंजीनियर बनना चाहता है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 04:58 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 04:58 PM (IST)
Bihar Board 10th Result 2020: इंजीनियर बनना चाहता है सातवें स्थान पर रहा मधुबनी का विकास
Bihar Board 10th Result 2020: इंजीनियर बनना चाहता है सातवें स्थान पर रहा मधुबनी का विकास

मधुबनी, जेएनएन। BSEB Matric Result 2020: मैट्रिक परीक्षा में सातवें नंबर पर रहा लखनौर का विकास इंजीनियर बनना चाहता है। प्रखंड के सोनेलाल महतो उच्च विद्यालय का छात्र व हरभंगा निवासी विकास को पांच सौ में 474 अंक मिला है। उसे अच्छे अंक से पास होने का पूरा विश्वास था। मगर, राज्य के टॉप टेन में जगह पाने को वह अपनी मेहनत के साथ ईश्वर की कृपा, मां, पिताजी एवं गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम बताता है। वह प्रथम प्रयास में आइआइटी-जेईई में सफल होना चाहता है। इसके लिए अभी से तैयारी भी कर रहा है। लॉकडाउन के कारण थोड़ा व्यवधान आया है। 

परिणाम घेाषित होने के बाद जैसे ही समाचार क्षेत्र में फैली, लोग खुशी से झूम उठे। बधाइयों का तांता लग गया। विकास कुमार शुरू से मेधावी, हंसमुख और परिश्रमी रहा है। पिता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह भारतीय जीवन बीमा निगम में अभिकर्ता हैं। माता कल्पना देवी मधेपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पूरे रमचन्द्रा में नियोजित शिक्षक हैं। उसकी एक छोटी बहन चंद्रमणि कुमारी है। वह हरभंगा मध्य विद्यालय में ही आठवीं की छात्रा है। उसे विशेष रूप से पढ़ाने वाले शिक्षक शिव प्रसाद सिंह और गौरी प्रसाद भी बधाई देने पहुंचे। शिक्षकों ने कहा कि विकास परिश्रमी रहा है। इसका ही यह परिणाम है।

chat bot
आपका साथी