रजिस्ट्री ऑफिस में रिश्वत लेते कर्मियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

पदाधिकारी घटना से अनजान। तीन कर्मियों के रिश्वत लेने का आरोप। एक का हो चुका तबादला। विगत दो माह से रजिस्ट्री ऑफिस विवादों में रहा है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 11:14 AM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 11:14 AM (IST)
रजिस्ट्री ऑफिस में रिश्वत लेते कर्मियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
रजिस्ट्री ऑफिस में रिश्वत लेते कर्मियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रजिस्ट्री ऑफिस में कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसे लेकर हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन, जिला अवर निबंधक को घटना की जानकारी नहीं है। वे इस वीडियो वायरल विवाद से अनजान हैं। मामले की जानकारी डीएम को हुई है। उन्होंने संबंधित पक्ष से वीडियो मांगा है। ताकि, आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। विगत दो माह से रजिस्ट्री ऑफिस विवादों में रहा है।

    पिछले माह भी तत्कालीन डीएम तक एक वीडियो वायरल होने की शिकायत पहुंची थी। इस पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, जिस वीडियो वायरल की बात उस समय आई थी, वह किसी कर्मी द्वारा रिश्वत लेने का नहीं बल्कि रेडक्रास के सहायतार्थ चंदा लेने के क्रम में फुटकर आदान प्रदान करने की रही थी।

    हालांकि, अफवाह रिश्वत लेने की थी। गुरुवार को जो वीडियो वायरल हुआ है, वो पूर्व का है। इस वीडियो में तीन कर्मियों के रिश्वत लेते फोटो है जिसमें एक देव नारायण हैं, जिनका सिवान तबादला भी हो चुका है। वहीं, दो अन्य कर्मी रवींद्र कुमार व नीरज कुमार हैं। वैसे विभाग में कातिबों एवं बिचौलियों के प्रवेश पर मनाही थी। लेकिन, फिर दबाव बनाकर वे कार्यालय में प्रवेश करते रहे।

   इस बारे में जब जिला अवर निबंधक संजय कुमार ग्वालिया से जानकारी चाही तो उन्होंने मामले से अनजान होने की बात कही। बोले अभी तक किसी ने ऐसा कोई वीडियो उनके समक्ष नहीं प्रस्तुत किया है। संबंधित पक्ष को उनसे भी शिकायत करनी चाहिए थी। इस पर वे कार्रवाई करते। शिकायतकर्ता ने सीधे डीएम को ही जानकारी दी है।  

chat bot
आपका साथी