Bihar Chunav 2020: उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार को नकार चुकी जनता, हमारी सरकार बनी तो स्वास्थ्य व शिक्षा को बनाएंगे अव्वल

Bihar vidhan sabha chunav 2020 रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में नीतीश कुमार को अबकी बार जनता नकार चुकी है। अगर हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो स्वास्थ्य व शिक्षा को अव्वल बनाएंगे। प्रदेश से भ्रष्टाचार को मिटाएंगे।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 10:31 PM (IST)
Bihar Chunav 2020: उपेंद्र कुशवाहा बोले- नीतीश कुमार को नकार चुकी जनता, हमारी सरकार बनी तो स्वास्थ्य व शिक्षा को बनाएंगे अव्वल
कुढ़नी के केरमा में सभा को संबोधित करते उपेन्द्र कुशवाहा

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव में नीतीश कुमार को अबकी बार जनता नकार चुकी है। अगर हमारे गठबंधन की सरकार बनी तो स्वास्थ्य व शिक्षा को अव्वल बनाएंगे। प्रदेश से भ्रष्टाचार को मिटाएंगे। वे रविवार को मोतीपुर चीनी मिल मैदान में बरूराज से बसपा प्रत्याशी हीरालाल खारिया व कुढऩी के केरमा स्थित खेल मैदान में रालोसपा  प्रत्याशी रामबाबू सिंह कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 साल बड़का भइया का राज रहा तो प्रदेश सत्यानाश की कगार पर पहुंच गया। फिर नीतीश कुमार का राज हुआ तो प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया।

 कुशवाहा ने कहा कि हमारी सरकार बनी तो बिहार से पहले भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा। मोतीपुर में सभा को प्रत्याशी हीरालाल खारिया, बसपा के प्रदेश प्रभारी सुनेश कुमार, शंकर महतो, कुणाल कुमार विवेक, मो. कमालऊदीन, रवि कुशवाहा, अमित किशोर, रामचंद्र पासवान, सहदेव राम, मो. नेहाल अहमद, फूलदेव सहनी आदि ने संबोधित किया।

 अध्यक्षता रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा व संचालन बसपा के जिला प्रभारी अहद अली ने किया। वहीं, मनियारी में सभा समाप्ति के बाद प्रत्याशी के साथ कुशवाहा ने रोड शो किया। मंच संचालन राजू कुशवाहा व अध्यक्षता दिलीप कुमार सुमन ने किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा, दीपनारायण सिह, जितेंद्र कुमार, अनित किशोर, सुरेंद्र कुमार, मो. नेहाल, गुलाम मुर्तुजा, उमाशंकर, रामाशंकर, जंगबहादुर सिंह, राकेश कुमार सहनी, मो. हासिम आदि थे। 

chat bot
आपका साथी