पश्चिम चंपारण के दो युवकों की उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे में मौत

उत्तरप्रदेश के डोमरछपरा गांव के पास हुई दुर्घटना। इसमें वाल्मीकिनगर के दो युवकों की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 08:33 PM (IST)
पश्चिम चंपारण के दो युवकों की उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे में मौत
पश्चिम चंपारण के दो युवकों की उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे में मौत
पश्चिम चंपारण, जेएनएन। सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के डोमनछपरा के पास रविवार को कोतराहा नदी पुल पर बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। इसमें वाल्मीकिनगर के दो युवकों की मौत हो गई। इनमें शत्रुघ्न सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, इमरान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहां जुटे लोगों ने हनुमानगंज थाने को सूचना दी। पुलिस ने जख्मी इमरान को अस्पताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।

 बताया गया कि शत्रुघ्न सिंह ( 28) दोस्त के साथ बाइक से नेबुआ की ओर जा रहा था। इसी बीच कोतरहा पुल के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हनुमानगंज थानाध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा चुकी है। उसकी खोज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी