सद्गुरु के प्रति हो सच्ची निष्ठा और विश्वास

सद्गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा और विश्वास होना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 07:00 AM (IST)
सद्गुरु के प्रति हो सच्ची निष्ठा और विश्वास
सद्गुरु के प्रति हो सच्ची निष्ठा और विश्वास

मुजफ्फरपुर। सद्गुरु के प्रति सच्ची निष्ठा और विश्वास होना चाहिए। संसार में विश्वास पर ही सबकुछ टिका है। परमात्मा के प्रति विश्वास असंभव कार्य को भी संभव कर देता है। ये बातें रविवार को आमगोला स्थित सत्संग बिहार में आयोजित श्रीश्री ठाकुर ठाकुर अनुकूलचंद्रजी के 131वें आविर्भाव दिवस महोत्सव में वक्ताओं ने कहीं। कहा कि विश्वास को कायम रखने के लिए आस्था और समर्पण जरूरी है। यदि प्रभु के प्रति आस्था, विश्वास व समर्पण की भावना हो तो फिर हमें कभी भी निराशा हाथ नहीं लगेगी। मुख्य वक्ता बिहार विवि के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ.एसके पॉल ने श्रीश्री ठाकुर की महिमा पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि इष्ट के प्रति निष्ठा व तत्पर रहने वाला व्यक्ति ही सेवामुखर व योग्य बनता है। यदि काम करते-करते हमारे मन में थोड़ा भी अविश्वास आ जाए तो फिर सफलता दूर हो जाती है। विश्वास आस्था को बल देता है, आस्था से प्रार्थना में असर होता है और ये असर काम को सफल बनाने में मददगार होता है। इसके पूर्व सुबह प्रभात फेरी के बाद प्रार्थना की गई। विभिन्न धर्मग्रंथों के पाठ व भजन-कीर्तन हुए। धर्मसभा शुरू हुई, जिसमें मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न जिले व प्रांतों के लोग शामिल हुए। अध्यक्षता डॉ.कौशल किशोर सिंह ने की। संचालन सचिव डॉ.गजेन्द्र प्रसाद सिंह और धन्यवाद ज्ञापन सच्चा सिंह ने किया। मौके पर शिक्षाविद् डॉ.दामोदर ठाकुर, ऋत्विक लखीन्द्र चौधरी, योगेन्द्र प्रसाद साह व सुरेश झा, राम मिलन सिंह आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान गायक क्रांति कुमार, पं.शिवशंकर मिश्रा, कुमकुम देवी, कृष्णेश्वर शर्मा आदि ने अपने भजनों से लोगों को मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हुए आनंद बाजार में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किए। करीब 200 लोगों ने दीक्षा भी ग्रहण की। महोत्सव में विजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश साह, अखिलेश राय, रितेश कुमार, विकास कुमार, श्याम कुमार, महेश ठाकुर, प्रभु कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी