राष्ट्र को समृद्ध एवं मजबूत बनाने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी, मुजफ्फरपुर में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक

भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। हम अकेले शक्तिहीन हैं। संगठित होने पर संगठन की शक्ति आ जाती है। हमारा संगठन आंतरिक लोकतंत्र का पालन करते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करता है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 12:39 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 12:39 PM (IST)
राष्ट्र को समृद्ध एवं मजबूत बनाने के लिए संगठन की मजबूती जरूरी, मुजफ्फरपुर में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद पार्टी के नेता। जागरण

मुजफ्फरपुर, जासं। संगठन को धारदार बनाने, कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में द पार्क के सभागार में हुई। मुख्य अतिथि एवं भाजपा के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि जीवन में संगठन का बड़ा महत्व है। हम अकेले शक्तिहीन हैं। संगठित होने पर संगठन की शक्ति आ जाती है।

हमारा संगठन आंतरिक लोकतंत्र का पालन करते हुए राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करता है। इसलिए राष्ट्र को समृद्ध एवं मजबूत बनाने के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक है। वहीं निश्चित अवधि में इसकी संरचना को तैयार करने के लिए पुनर्गठन भी जरूरी है। संभव नहीं है कि किसी विषय पर सभी कार्यकर्ताओं का मत एक हो। जब बात संगठन की आती है तब कार्यकर्ताओं को वही करना चाहिए जिससे संगठन मजबूत हो।

इससे पहले जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने पिछली कार्यसमिति के बाद से अब तक जिला संगठन द्वारा किए गए कार्यों एवं संगठन की मजबूती के प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिला से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने निष्ठा से संगठन के कार्य किए।

भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आपदा में संकटमोचक की भूमिका निभाते हैं। कोरोना काल और अब बाढ़ की विभीषिका में भी वे पीडि़तों की मदद कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाजपा विचारधारा की पार्टी है। इसी वजह से पार्टी आगे बढ़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद अजय निषाद ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करते हैं। इसका परिणाम है कि हम दूसरी बार सत्ता में हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने संगठन की मजबूती एवं कार्य पद्धति के विषय में विस्तृत जानकारी दी। बैठक को प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी, जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव एवं बरुराज विधायक डॉ अरुण कुमार ङ्क्षसह ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री डॉ. मनोज कुमार ङ्क्षसह व धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इसमें मुख्य रूप से जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला उपाध्यक्ष बृज बिहारी पासवान, हरिमोहन चौधरी, अंजना कुशवाहा, निर्मला साहू, सुनिता सहनी, जिला मंत्री सुरेश कुमार चौधरी, संजीव झा, संतोष साहेब, आदर्श कुमार, इंदिरा ङ्क्षसह, डॉ. ऋतुराज, नीरज नयन, देवांशु किशोर, नचिकेता पांडेय, डॉ. रागिनी रानी, केदार गुप्ता, जिला प्रवक्ता रविकांत सिन्हा, प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी प्रद्युमन राणा, सिद्धार्थ कुमार आदि शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी