भूमि विवाद में किशोरी की गला रेत कर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया है। किशोरी के घर में कोहराम मचा हुआ है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 01:29 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 01:29 PM (IST)
भूमि विवाद में किशोरी की गला रेत कर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस
भूमि विवाद में किशोरी की गला रेत कर हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में एक तेरह वर्षीय किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। घटना बुधवार देर रात की है। जब वह गहरी नींद में थी इसी दौरान उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर हथौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घटना के पीछे दुष्कर्म के प्रयास में विफल होना और भूमि विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया है। किशोरी के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

   बताया गया कि परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या को लेकर किशोरी के घर के आसपास व परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना में इलाके के ही युवकों के शामिल होने की बात की जानकारी हुई है। पुलिस इन सभी की पहचान करने में जुटी है। थानेदार राजपत कुमार ने बताया कि बयान दर्ज होने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति की देखकर पुलिस बल कैंप कर रही है। 

chat bot
आपका साथी