रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी

पुलिस की तमाम गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए शातिर चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के बांके साह चौक इलाके में रिटायर्ड प्रोफेसर कामेश्वर तिवारी के बंद घर को निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 01:33 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 01:33 AM (IST)
रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी
रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से लाखों की चोरी

मुजफ्फरपुर : पुलिस की तमाम गश्ती व्यवस्था को धता बताते हुए शातिर चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के बांके साह चौक इलाके में रिटायर्ड प्रोफेसर कामेश्वर तिवारी के बंद घर को निशाना बनाया। चोरों ने उनके घर के मेन गेट समेत चार कमरों का ताला तोड़कर सवा लाख नकदी, जेवरात समेत करीब 12 लाख से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मो. चांद समेत अन्य स्थानीय लोग वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे इंजीनियर रवि कुमार ने बताया कि सपरिवार गायघाट स्थित पैतृक गांव गए हुए थे। इसी दौरान रविवार की देर रात चोरों ने बंद घर देख वारदात को अंजाम दिया। सुबह में पड़ोसी से जानकारी मिली कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वे लोग पैतृक गांव से यहां पहुंचे। घर के अंदर जाने पर सारे सामान को बिखरा पाया। नकदी, जेवरात, कीमती सामान समेत अन्य सामान चोरी की गई है। नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बता दें कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही। ठंड में रात्रि गश्ती में भी शिथिलता बरती जा रही है। इसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं चोरी के बाद मामला दर्ज कर पुलिस अपनी कार्रवाई समेट ले रही है। इसके कारण नतीजा चोरों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है।

--------

chat bot
आपका साथी