सामूहिक दुष्कर्म मामला : जिन युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता छह माह से करती थी बात West Champaran News

जिन युवकों पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है उन युवकों से वह पिछले छह माह से मोबाइल पर बात करती थी। कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस अब पीड़िता से भी पूछताछ करने वाली है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 02:49 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 02:49 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म मामला : जिन युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता छह माह से करती थी बात West Champaran News
सामूहिक दुष्कर्म मामला : जिन युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता छह माह से करती थी बात West Champaran News

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल का सीडीआर निकाला है। कॉल डिटेल्स देखने के बाद पुलिस अधिकारी भौंचक हैं। जिन युवकों पर पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उन युवकों से वह पिछले छह माह से मोबाइल पर बात करती थी। कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस अब पीड़िता से भी पूछताछ करने वाली है। एसडीपीओ पंकज कुमार रावत ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपितों ने भी स्वीकार किया है कि वे पिछले छह महीने से पीड़िता के संपर्क में थे और बातचीत होती थी। 13 सितंबर की रात गिरफ्तार आरोपित आकाश से पीड़िता की मोबाइल पर बातचीत हुई थी। आकाश को पीड़िता ने ही फोन किया था।

दुष्कर्म में उपयोग स्कॉर्पियो की मिली जानकारी

जिस सफेद रंग की स्कार्पियो में पीड़िता से दुष्कर्म किया गया था। पुलिस को उसकी जानकारी मिल गई है। स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। एसपी जयंतकांत ने बताया कि स्कार्पियो को ज़ब्त करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। शीघ्र ही स्कॉर्पियो जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा।

पीड़िता से जोर-जबरदस्ती के साक्ष्य नहीं

प्रारंभिक मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़िता से जोर-जबरदस्ती के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पीड़िता के शरीर पर कोई जख्म के निशान भी नहीं हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

सच हो सकती वायरल ऑडियो की बात

युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक आरोपित ने सामूहिक दुष्कर्म की बात स्वीकारी। ऑडियो में दो लोगों के बीच बातचीत हो रही थी। एक कथित आरोपित तो दूसरा उसका मददगार बन मामले की जानकारी ले रहा था। साथ ही दोषी को सजा दिलाने और निर्दोष को बचाने का आश्वासन भी दे रहा था। ऑडियो में एक आरोपित ने माना कि पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसमें आरोपित समेत उसके तीन दोस्त और स्कॉर्पियो चालक भी था। उसने सबका नाम भी बताया।

 ऑडियो को सुनने से ऐसा लग रहा कि मददगार मामाजी ने ही कथित आरोपित को फोन किया था। मददगार और आरोपित में भी पूर्व से जान पहचान थी। क्योंकि, बगैर किसी आनाकानी उसने पूरी कहानी को विस्तार से बता दिया। आरोपित अपने भाई को बचाने के लिए बार-बार गुहार भी कर रहा था। ऑडियो के मुताबिक, युवती ने ही आरोपित को फोन कर बुलाया था। आरोपित और युवती के बीच पहले भी मोबाइल पर बातचीत होती थी। 

chat bot
आपका साथी