नवरात्र को लेकर सज गए बाजार, श्रद्धालुओं ने शुरू की खरीदारी, जानिए कीमत... Muzaffarpur News

जगह-जगह पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। लोग बाजार में खरीदारी को आने लगे हैं। हालांकि इस बार महंगाई की मार श्रद्धालुओंं पर भी पड़ेगी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 02:18 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 02:18 PM (IST)
नवरात्र को लेकर सज गए बाजार, श्रद्धालुओं ने शुरू की खरीदारी, जानिए कीमत... Muzaffarpur News
नवरात्र को लेकर सज गए बाजार, श्रद्धालुओं ने शुरू की खरीदारी, जानिए कीमत... Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। रविवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। जगह-जगह पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। लोग बाजार में खरीदारी को आने लगे हैं। हालांकि इस बार महंगाई की मार श्रद्धालुओंं पर भी पड़ेगी। फलाहार से जुड़ी सामग्री के दाम अचानक बढ़ गए हैं। फलों के दाम में भी तेजी आई है। मालूम हो कि नवरात्र में व्रत रखने वाले लोग मुख्य रूप से फलाहार में साबुदाना, सिंघाड़े का आटा एवं मेवे से बनने वाली खाद्य सामग्री का सेवन करते हैं।

 वहीं आलू और शकरकंद का उपयोग भी होता है। इस दौरान मौसमी फलों की मांग भी बढ़ जाती है। अभी फलों को छोड़ दिया जाए तो साबुदाने का आधा किलो का पैकेट 35 से 40 रुपये और सिंघाड़े का आटा 100 से 120 रुपये किलो बिक रहा है। इनके अलावा मखाना, बादाम, काजू, किशमिश, चिरौंजी आदि के दामों में भी वृद्धि हुई है। 

फलों के भी बढ़े दाम

नवरात्र को लेकर फल विक्रेताओं ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। लोगों की मानें तो इन दिनों फलों की मांग बढ़ जाने का प्रभाव इसके दामों पर पड़ा है।

फल व मेवे    पूर्व दर          वर्तमान दर

सेव        50-60 रु.किलो     70-90 रु.

केला       20-25रु.दर्जन      30-40रु. दर्जन

मौसमी     40 रु.किलो       40 रु. किलो

नारियल     20-25 रु        25-30रु.पीस

अनार      80-100 रु.किलो   100-120 रु

मखाना     700-800रु.किलो    500-600रु.

गरी गोला   200 रु.किलो      180-220 रु.

मूंगफली    70-80 रु किलो     80-100 रु 

chat bot
आपका साथी