देवरिया का कुख्यात ब्रजकिशोर आधा किलो चरस के साथ मंदिर के पास से गिरफ्तार

ब्रज किशोर के खिलाफ हत्या व लूट के भी आरोप हैं। 2008 में माड़ीपुर में एक कंपनी के कैशियर से 30 लाख रुपये लूट व पताही में एक व्यक्ति की लूटपाट के दौरान हत्या के मामले में भी आरोपित है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2020 04:28 PM (IST)
देवरिया का कुख्यात ब्रजकिशोर आधा किलो चरस के साथ मंदिर के पास से गिरफ्तार
दारोगा रघुवीर सिंह के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। सदर थाना के मधुबनी फोरलेन मंदिर स्थित एक मंदिर के पास से चरस व बाइक के साथ देवरिया थाना के रामचंद्रपुर निवासी कुख्यात ब्रजकिशोर महतो उर्फ ब्रजेश महतो उर्फ विराज महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से आधा किलो चरस मिली है। 

दारोगा रघुवीर सिंह के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली कि मधुबनी फोरलेन मंदिर स्थित गुमटी के पास एक व्यक्ति दो बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। पुलिस को देख वह भागने लगा तो खदेड़ कर दबोच लिया। उसके पास से बिना नंबर की बाइक भी मिली है। पूछताछ में उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आशंका है कि बाइक चोरी की है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि ब्रज किशोर के खिलाफ हत्या व लूट के भी आरोप हैं। 2008 में माड़ीपुर में एक कंपनी के कैशियर से 30 लाख रुपये लूट व पताही में एक व्यक्ति की लूटपाट के दौरान हत्या के मामले में भी आरोपित है। आम्र्स एक्ट के मामले में काजीमोहम्मदपुर थाना पुलिस उसे पहले जेल भेज चुकी है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी