संसद में रखी जाएगी किसानों की व्यथा : पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे को बली चढ़ा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 11:29 AM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 04:57 PM (IST)
संसद में रखी जाएगी किसानों की व्यथा : पप्पू यादव
संसद में रखी जाएगी किसानों की व्यथा : पप्पू यादव

मुजफ्फरपुर। जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्ता के लिए विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे को बली चढ़ा दिया। चम्पारण के किसानों बदहाली के जीवन जी रहे है। चीनी मिल शोषण की प्रकाष्ठा को पार कर गया है। आगामी संसद के कार्यकाल में इसे प्रमुखता से उठाई जाएगी। राज की जमीन पर बसे लोगों को बेघर करने की साजिश चल रही है। जन अधिकार पार्टी गरीब व दबे कुचलों की आवाज बन कर मुद्दे को उठाएगा। चम्पारण मेंअपराध चरम पर है। अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। बड़े भाई और छोटे भाई के घालमेल को जनता समझ चुकी है। केंद्र व राज्य सरकार का गठबंधन एक छलावा है। शिक्षा की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है। किसान बदहाली की जीवन जी रहे है। बेरोजगार नित्यदिन पलायन कर रहे है। पदाधिकारी भी मनमानी कर रहे है। घोटाला चरम पर है। एक तरह से कहा जाय तो सरकार चाहे केंद्र की हो या राज्य की हर मोर्चे पर विफल है। वे पश्चिमी चंपारण के बेतिया नगर के एक निजी सभागार में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं। जात धर्म के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। विकास का कोई कार्य नहीं हो रहा है। मौके पर जिलाध्यक्ष यादवेंद्र यादव, श्याम बिहारी यादव, राज मिठ्ठू गुप्ता, शैलेश यादव, निखिल पांडेय, आरजू कुमार, शैलेश मिश्रा, अजीत कुमार, मंजेश कुमार, दीपक मोहन, रोहित मिश्रा, सुमित, रंजीत, राकेश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी