लालीपाप लागे लू...पर जमकर धांय-धांय, बिहार के पूर्वी चंपारण में वीडियो वायरल

Lalipap lage lu पूर्वी चंपारण स्थित शिकारगंज थाना के सिरौना गांव से जुड़ा हुआ है पूरा मामला। यहां एक ग्रामीण के बेटे के जन्मदिन की पार्टी थी। इसमें कई किशोरवय के लड़के देसी कट्टे के डांस करते नजर आ रहे हैं। कुछ उसमें फायरिंग करते भी दिख रहे हैं।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 01:09 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 02:58 PM (IST)
लालीपाप लागे लू...पर जमकर धांय-धांय, बिहार के पूर्वी चंपारण में वीडियो वायरल
Tamanche Par Disco: पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लड़कों की पहचान कर रही है। फोटो सौ. इंटरनेट मीडिया

मोतिहारी, जासं। Lalipap lage lu: बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित शिकारगंज थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। जिसमें चर्चित भोजपुरी गाना लालीपाप लागे लू...पर कुछ युवा डांस कर रहे हैं। मौका एक बच्चे की जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है। यहां तक तो सबकुछ ठीक ही है। गड़बड़ी इस संदर्भ में सामने आ रही है कि डांस कर रहे युवाओं में एक-दो तमंचा लहरा रहे हैं। एक कट्टा भी वायरल वीडियो में दिख रहा है। इन खतरनाक हथियारों के साथ युवाओं का डांस स्टेप डराने वाला है। अब पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है। सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।

भोजपुरी गाने पर लहराने लगे पिस्टल

शिकारपुर थाना क्षेत्र के सिरौना गांव में आयोजित एक पार्टी में जमकर पिस्टल लहराने तथा हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इससे संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब वायरल किया जा रहा है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस उसका सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सिरौना के ग्रामीण जवाहिर साह के पुत्र के जन्मदिन पर पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें कई किशोरवय लड़के भी शामिल हुए थे। भोजपुरी गाना लालीपाप लागे लू... जब प्ले किया गया तो वे किशोर पिस्टल लहराने लगे। वायरल वीडिया में देसी कट्टा भी दिख रहा है।

सत्यापन के दौरान नहीं मिले युवक

वीडियो में नाच रहे इन किशोरों को एक महिला देख रही है। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो तैयार किया है। यह घर में ही शूट किया गया मालूम हो रहा है। इस दौरान कुछ लड़कों ने हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की है। वीडियो में दिख रहे लड़के पुलिस छापेमारी के दौरान गांव में नहीं मिले। शिकारगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि युवकों का सत्यापन किया जा रहा है। उसके बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। वैसे हर्ष फायरिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बिहार के विभिन्न जिलों में हर्ष फायरिंग के कई मामले सामने आए हैं। कई घटनाओं में तो जानें भी गई हैं। दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

chat bot
आपका साथी