खरबूजा किसानों को उन्नत तकनीक उपलब्ध कराएगी ताइवानी बीज कंपनी

जिले के दियारा क्षेत्र में खरबूजा की खेती करने वाले किसानों की मदद को लेकर ताइवान की बीज कंपनी 'नोन यू सीड' आगे आई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Feb 2018 02:19 AM (IST) Updated:Fri, 16 Feb 2018 02:19 AM (IST)
खरबूजा किसानों को उन्नत तकनीक  उपलब्ध कराएगी ताइवानी बीज कंपनी
खरबूजा किसानों को उन्नत तकनीक उपलब्ध कराएगी ताइवानी बीज कंपनी

मुजफ्फरपुर । जिले के दियारा क्षेत्र में खरबूजा की खेती करने वाले किसानों की मदद को लेकर ताइवान की बीज कंपनी 'नोन यू सीड' आगे आई है। दैनिक जागरण में गुरुवार को प्रकाशित इस खबर के बाद कंपनी के प्रतिनिधि अभिजीत चटर्जी व बिहार-झारखंड जोन के सुबोध कुमार सरैया के भटौलिया गांव स्थित मुजफ्फरपुर बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट एमबीआरआइ पहुंचे। उन्होंने किसानों को उन्नत बीज व बेहतर तकनीक उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस तकनीक से तैयार फलों का प्रजेंटेशन भी दिखाया।

कंपनी तैयार करेगी डेमो प्लॉट : खरबूजा की खेती की आधुनिक तकनीकों से किसानों को अवगत कराने के लिए ताइवानी बीज कंपनी डेमो प्लॉट तैयार करेगी। इसमें मल्चिंग, हैंगिंग व क्रॉप गार्ड तकनीक का उपयोग किया जाएगा। फसलों की हर अवस्था में किसानों को बुलाकर इस तकनीक की जानकारी दी जाएगी। इससे वे अपनी खेतों में इसका प्रयोग कर सकेंगे। इसमें हैंगिग विधि से तैयार फल 15 दिनों तक खराब नहीं होता है। इस विधि में खरबूजे के लत्तरों को बाड़े पर फैलने दिया जाता है। इसके फल भी लटके रहते हैं। फसल तैयार होने की अवस्था में एमबीआरआइ परिसर में फसल प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के कृषि मंत्री को भी आमंत्रित किया जाएगा। खरबूजा उत्पादक किसान, अन्य किसान, कृषि विभाग के अधिकारी, किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक भी इस प्रदर्शनी में शामिल होंगे।

55 से 60 दिनों में किसानों को होगी अच्छी आमदनी : किसानों की आय को दोगुना करने की सरकार की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में खरबूजा की खेती सहायक होगी। इससे किसानों को मात्र 55 से 60 दिनों में लागत के दोगुना लाभ मिल जाएगा।

एमबीआरआइ के संस्थापक अविनाश कुमार ने बताया कि ताइवानी बीज कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से मिले प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद सहमति बन गई है। इससे तकनीक के हस्तांतरण में सुविधा होगी।

chat bot
आपका साथी