अभियंताओं का कार्य बहिष्कार आंदोलन स्थगित

जिलाधिकारी के आश्वासन पर अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति ने कार्य बहिष्कार आंदोलन वापस ले लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Feb 2017 01:59 AM (IST) Updated:Sat, 25 Feb 2017 01:59 AM (IST)
अभियंताओं का कार्य बहिष्कार आंदोलन स्थगित
अभियंताओं का कार्य बहिष्कार आंदोलन स्थगित

मुजफ्फरपुर। जिलाधिकारी के आश्वासन पर अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति ने कार्य बहिष्कार आंदोलन वापस ले लिया है। कार्य के दौरान लगातार हो रहे हमले एवं पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने से नाराज अभियंताओं ने सुरक्षा मिलने तक कार्य बहिष्कार का एलान किया था। समिति का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को डीएम से मिला। उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया। डीएम ने एसएसपी को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। इसके बाद समिति ने आंदोलन स्थगित कर दिया। प्रतिनिधिमंडल में बासा अध्यक्ष सह अधीक्षण अभियंता ई. अशोक कुमार चौधरी, समिति के संयोजक ई. राम स्वार्थ साह, सचिव ई. विवेकानंद शर्मा, बासा सचिव अंजनी कुमार, ई. सुरेश चंद्र सिंह, उपेंद्र कुमार, ई. अरविंद कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी