पूर्वी चंपारण में बोले सुशील कुमार मोदी - देश तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा आगे

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा पीएम मोदी ने दुनिया में नाम कमाया आतंकवाद किया सीधा प्रहार। उन्‍होंने कहा कि लालटेन को गंगा में डूबा दिया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Apr 2019 09:58 PM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2019 09:58 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में बोले सुशील कुमार मोदी - देश तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा आगे
पूर्वी चंपारण में बोले सुशील कुमार मोदी - देश तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा आगे

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आज देश तरक्की की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में नाम कमाया है। देश का मान बढ़ाया है। आतंकवाद की नकेल कसी है। देश में पांच साल के अंदर कहीं कोई दंगा नहीं हुआ। उरी और पुलवामा का बदला कैसे लिया गया, आपको पता है। यह आतंकवादियों के घर में घुसकर मारने वाली मोदी सरकार है।

 वे रविवार को तुरकौलिया और लखौरा में पूर्वी चंपारण लोस के भाजपा प्रत्याशी राधामोहन सिंह के पक्ष में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 2014 में मोदी की लहर थी, आज पूरे देश में सुनामी है। हम विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हर सिर पर छत, हर घर में शौचालय, हर घर में बिजली, हर रसोई में गैस चूल्हा, हर गरीब को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। 31 दिसंबर तक हर खेत में बिजली पहुंचाई जाएगी। हम गंगा पर दो पुल बना चुके हैं, बारह और बनाएंगे। लालटेन को गंगा में डूबा दिया।

 नरेंद्र मोदी के पांच वर्ष, नीतीश कुमार के 13 वर्षो के कार्यकाल में जितने कार्य हुए, उतना कार्य करने में राजद व महागठबंधन को तीन जन्म लग जाएंगे। सूबे में 22 घंटे बिजली मिल रही है। पहले देश में सिलसिलेवार बम धमाके होते थे। अब सिर्फ कश्मीर के दो जिलों तक ही सिमट गया है। उसके भी दिन अब पूरे हो गए हैं।

 केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन ङ्क्षसह ने कहा कि आज पूरा देश कह रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार। देश में जो विकास कार्य हुए, सबके सामने हैं। अभी और बहुत कुछ किया जाना है। राजतंत्र में यह परंपरा थी कि राजा के बाद उसका पुत्र ही राजा बनेगा चाहे वो मूर्ख, अज्ञानी और अयोग्य ही हो।

 लेकिन लोकतंत्र में यह परंपरा ध्वस्त हुई। एक चाय बेचने वाले गरीब का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना। देश को विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ाया। अब घर-घर पाइप लाइन से गैस पहुंचाने का काम भी इसी मोतिहारी से शुरू होगा। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि खुले में शौच करने वाली माता-बहनों की ङ्क्षचता महिला होकर भी कभी सोनिया गांधी ने नहीं की। कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि 55 साल में क्या किया। सभा को खनन एवं भूतल मंत्री विनोद कुशवाहा ने भी संबोधित किया।

देश की सुरक्षा सर्वोपरि : गोपाल

सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। आज के हालात में देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। 70 साल से देश जिस शासन की राह देख रहा था, वह मोदी सरकार ने दिया है।

वे रविवार को डुमरियाघाट में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रामपुर खजुरिया, डुमरिया, पकड़ी व रमपुरवा आदि गांवों का दौरा भी किया।  

chat bot
आपका साथी