उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद सड़क हादसे के बाद पूर्वी चंपारण में पसरा मातम, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृत बस चालक और उपचालक फेनहारा का रहनेवाला था। मृत यात्रियों में एक कुंडवाचैनपुर का भी। नमस्ते नामक यह बस गोपालगंज के रास्ते पिपराकोठी चकियामधुबन होते हुए शिवहर तक जाती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 08:45 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 08:45 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद सड़क हादसे के बाद पूर्वी चंपारण में पसरा मातम, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद सड़क हादसे के बाद पूर्वी चंपारण में पसरा मातम, स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात हुई बस दुर्घटना में मौत की सूचना जैसे ही संबंधित इलाकों में पहुंची, कोहराम मच गया। मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। इस हादसे में मरने वाले चालक और उप चालक पूर्वी चंपारण जिला के फेनहारा निवासी बताए गए हैं। उनकी पहचान मो. कलामुद्दीन उर्फ मुन्ना (38), पिता मो. ईशा तथा उपचालक मो. सेराज आलम (40) पिता शेख हमीद के रूप में हुई है। वहीं कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हरदिया टोला निवासी जफरुल मियां की भी मौत की सूचना है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव निवासी रईसुल घायल हो गए। अन्य हताहतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

 बताया जाता है कि नमस्ते डीलक्स नामक बस दिल्ली से बस शिवहर जा रही थी। यह बस गोपालगंज के रास्ते पूर्वी चंपारण के पिपराकोठी, चकिया,मधुबन होते हुए शिवहर तक जाती है।  लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात मोतिहारी आ रही स्लीपर कोच बस नगला खंगर के पास खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बस में फंसे घायलों को निकालने के लिए बस के हिस्से को गैस कटर से काटना पड़ा। 30 से ज्यादा घायलों को सैफई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली से आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते स्लीपर बस मोतिहारी आ रही थी। बस में पांच दर्जन से ज्यादा सवारियां थीं। नगला खंगर थाना क्षेत्र में किमी 71 के पास तेज रफ्तार बस आगे खड़े ट्राला में जा घुसी। बस पूरी घूमकर डिवाइडर से जा टकराई। ट्राला के घायल परिचालक चमन खां ने बताया कि खड़े ट्राला का पहिया बदल रहे 55 वर्षीय चालक भूरा खां की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घायलों ने किसी तरह कंट्रोल रूम को जानकारी दी।

 घायलों को एंबुलेंस से सैफई मिनी पीजीआइ भेजा गया। सैफई आते समय रास्ते में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। 30 से ज्यादा लोगों को भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, अधिकांश बिहार के बताए जा रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी