देश बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी : सीताराम येचुरी

नरहन में बोले माकपा महासचिव सीताराम येचुरी- भाजपा में असली मुद्दों पर वोट मांगने की हिम्मत नहीं है। उसके पास कोई चुनावी एजेंडा बचा नहीं है। यह जुमलेबाजों की सरकार है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 10:18 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 10:18 PM (IST)
देश बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी : सीताराम येचुरी
देश बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना जरूरी : सीताराम येचुरी
समस्तीपुर, जेएनएन। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि भाजपा में असली मुद्दों पर वोट मांगने की हिम्मत नहीं है। उसके पास कोई चुनावी एजेंडा बचा नहीं है। यह जुमलेबाजों की सरकार है।

येचुरी मंगलवार को जेपीएनस उच्च विद्यालय नरहन परिसर में वामपंथी प्रत्याशी अजय कुमार के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि किसान और मजदूर की एकता ही भाजपा सरकार को शिकस्त दे सकती है।

 संबोधन के दौरान धार्मिक कांडों के भी कई उदाहरण दिए। कहा कि देश को नेता नहीं, बल्कि नीति की जरूरत है। इलेक्ट्रल बांड की 95 फीसद राशि भाजपा के खाते में गई है। नोटबंदी, जीएसटी, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, देश के अंदर अफवाह फैलाकर लोगों को गुमराह करना ही भाजपा की सच्चाई है। सभा को राज्य सचिव अवधेश कुमार, सर्वोदय शर्मा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता लोकल सचिव अजय कुमार ने की। 

chat bot
आपका साथी