Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर में नदियों के जलस्तर में उतार - चढ़ाव जारी, जिले की 14 प्रखंड बाढ़ की चपेट में

Muzaffarpur Flood News बूढ़ी गंडक और गंडक का जलस्तर स्थिर हैं। जबकि बागमती नदी कटौझा और बेनीबाद तथा लखनदेई नदी गायघट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 01:56 PM (IST)
Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर में नदियों के जलस्तर में उतार - चढ़ाव जारी, जिले की 14 प्रखंड बाढ़ की चपेट में
Muzaffarpur Flood News: मुजफ्फरपुर में नदियों के जलस्तर में उतार - चढ़ाव जारी, जिले की 14 प्रखंड बाढ़ की चपेट में

मुजफ्फरपुर, जेएनएन।  इलाके में  जारी बारिश के बीच गुरुवार नदियों के जलस्तर में उतार- चढ़ाव जारी है। बूढ़ी गंडक और गंडक का जलस्तर स्थिर हैं। जबकि बागमती नदी कटौझा और बेनीबाद तथा लखनदेई नदी गायघट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। उधर, मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक नदी के खतरे के निशान से एक मीटर उपर बह रही है। जबकि, बुधवार की रात इलाके में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते नदियों के जलस्तर में वृद्धि की संभावना बढ़ गई हैं। इधर, बाढ़ का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। डीपीआरओ कमल सिंह के अनुसार जिले की 16 में से 14 प्रखंडों की 14.67 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में ले। जबकि 1.08 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं।

 बुधवार को सिकंदरपुर में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 52.53 मीटर से 13 सेमी नीचे 52.40 मीटर दर्ज किया गया। मुरौल के दलौल घाट में बूढ़ी गंडक का जलस्तर खतरे के निशान 48.25 मीटर से 1.65 मीटर ऊपर 49.90 मीटर और अहिरवलिया में खतरे के निशान 59.62 से 1.68 मीटर नीचे 57.46 मीटर दर्ज किया गया। कटौझा में बागमती का जलस्तर खतरे के निशान से 1.07 सेमी ऊपर 54.80 मीटर और बेनीबाद में खतरे के निशान 48.68 मीटर से 0.78 सेमी ऊपर 49.45 मीटर दर्ज किया गया। गायघाट के बोराबारी में लखनदेई नदी का जलस्तर खतरे के निशान 42.00 मीटर से 1.14 मीटर उपर 43.14 मीटर दर्ज किया गया है। रेवाघाट में गंडक नदी का जलस्तर 53.62 मीटर व कुढऩी के शाहपुर मरीचा में नून नदी का जलस्तर 48.70 मीटर दर्ज किया गया है।  

chat bot
आपका साथी