पश्चिम चंंपारण में अलग अलग जगहों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे लोग गिरफ्तार

थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि बानुछापर के विकास कुमार व रंजन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो बोतल शराब भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 04:54 PM (IST)
पश्चिम चंंपारण में अलग अलग जगहों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे लोग गिरफ्तार
शराब के नशे में हंगामा करते युवकों को गिरफ्तार किया

बेतिया, जागरण संवाददाता। मुफस्सिल पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि बानुछापर के विकास कुमार व रंजन कुमार झा को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो बोतल शराब भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब पीकर संत कबीर रोड पर हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।

 शराब पीकर कर रहा था हंगामा, जेल 

वहीं नगर के स्टेशन रोड से एक शराबी को हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस को स्थल पर भेजा गया मामला सही मिला। गिरफ्तार मोनू कुमार पिता अशोक कुमार गुप्ता नगर के अर्जुन नगर निवासी है। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि भी हो गई है। जिस पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।  

  शराब पीकर हंगामा करते जनवितरण दुकानदार गिरफ्तार 

वहीं स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलसंडी पंचायत के कला पकड़ी गांव से एक शराबी  व भितिहरवा से एक शराब धंधेबाज शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष राजीवनन्दन सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबी की पहचान कला पकड़ी निवासी मुकेश राम हुई है, जो पेशे से डीलर है। वही धंधेबाज की पहचान देवनारायण कुमार भितिहरवा गांव निवासी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पर मद्द निषेद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। उंन्होने बताया कि शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी