पनामा पेपर्स लीक : मुजफ्फरपुर का नीरज संदेह के घेरे में, मास्को में कमाया खूब पैसे

पनामा पेपर्स लीक के ताजा रहस्योद्घाटन के बाद मीनापुर का छेगन नेउरा एकाएक चर्चा में आ गया है। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आइसीआइजे) ने यहां के नीरज कुमार का नाम भी सार्वजनिक किया है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Thu, 12 May 2016 10:13 AM (IST) Updated:Thu, 12 May 2016 09:21 PM (IST)
पनामा पेपर्स लीक : मुजफ्फरपुर का नीरज संदेह के घेरे में, मास्को में कमाया खूब पैसे

मुजफ्फरपुर। पनामा पेपर्स लीक के ताजा रहस्योद्घाटन के बाद मीनापुर का छेगन नेउरा एकाएक चर्चा में आ गया है। इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इंवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आइसीआइजे) ने यहां के नीरज कुमार का नाम भी सार्वजनिक किया है।

बुधवार को जो जानकारी सामने आई उसके अनुसार मास्को में रहने वाले नीरज के व्यवसाय का कई देशों में नेटवर्क है। इससे पहले इंटरपोल की पहल पर आयकर विभाग ने नीरज के मीनापुर स्थित पैतृक आवास का पिछले साल अप्रैल में ही सर्वे किया था। हालांकि आयकर विभाग को कुछ भी हाथ नहीं लगा था।

तीन भाइयों में नीरज सबसे बड़ा, 23 वर्ष पहले ही गया मास्को

-पिता देवानंद गुप्ता ने बताया कि नीरज तीन भाइयों मे सबसे बड़ा है। दो भाई धीरज तथा सुमन बेंगलुरू में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। नीरज 1993 में मनोरमा हाई स्कूल जमालाबाद से मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास की। उसके बाद उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की इच्छा जताई। तुर्की के रामबाबू साह के साथ 1993 में ही मॉस्को चला गया। वहां जाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

बताया जाता है कि उसने कुछ दिन ही नौकरी की। वर्ष 2008 में सावर कंसल्टिंग नाम से एनजीओ की स्थापना की और उसका डायरेक्टर बन गया। आइसीआइजे द्वारा जारी सूची में इसी कंपनी का नाम है। इस एनजीओ के माध्यम से नीरज ने काफी संपत्ति अर्जित की। इससे वह इंटरपोल के रडार में आ गया।

मगर, इसकी भनक लगते ही उसने एनजीओ की गतिविधि बंद कर फिर कपड़ों के व्यवसाय में लग गया। पत्नी पिंकी कुमारी व दो बच्चियों ननयका एवं सान्वी के साथ मॉस्को में ही रह कर कपड़ा एक्सपोर्ट का कारोबार करता है। उसके व्यवसाय का नेटवर्क इग्लैंड, कनाडा, जापान, रूस सहित कई देशों में है।

पिता ने नीरज को निर्दोष बताया

पनामा पेपर्स लीक मामले में नीरज का नाम आने पर देवानंद गुप्ता ने अनभिज्ञता जताई है। एलआइसी के सेवानिवृत्त इस अधिकारी ने कहा कि इस संबध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। नीरज पिछले वर्ष छठ में सपरिवार आया था। अखबार में खबर आने पर आज सुबह उससे बात हुई है। वह मॉस्को में ही है। पनामा पेपर्स मामले में वह खुद को निर्दोष बताया है।

नीरज का शहर में भी कई व्यवसाय

-सरैयागंज यूबी टावर के सामने, नेउरा बाजार पर मार्केट, आवासीय फ्लैट, आरओ वाटर प्लांट, मत्स्यपालन, सोलर लाइट प्लांट सहित कई प्रकार के कारोबार हैं। यहां के कारोबार उसके पिता देखते हैं।

chat bot
आपका साथी