Delhi Nizamuddin Markaz: निजामुद्दीन मरकज से 45 लोग ही पहुंचे मुजफ्फरपुर, सभी होम क्वारंटाइन पर

81 लोगों की स्क्रीनिंग दो के नमूने किए गए संग्र्रह। 01 संदिग्ध को एसकेएमसीएच में किया गया भर्ती। 171 लोगों के नमूने अब तक जांच के लिए भेजे गए हैं आरएमआरआइ पटना

By Murari KumarEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 10:47 PM (IST)
Delhi Nizamuddin Markaz: निजामुद्दीन मरकज से 45 लोग ही पहुंचे मुजफ्फरपुर, सभी होम क्वारंटाइन पर
Delhi Nizamuddin Markaz: निजामुद्दीन मरकज से 45 लोग ही पहुंचे मुजफ्फरपुर, सभी होम क्वारंटाइन पर

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जिले में निजामुद्दीन मरकज से आई 247 की सूची में से 132 लोगों की पहचान हुई है। शेष के मोबाइल नंबर स्विच ऑफ या उनका पता दूसरी जगह का मिला है। कोरोना के नोडल पदाधिकारी एसीएमओ डॉ.विनय कुमार शर्मा ने बताया कि छानबीन में यह बात सामने आई कि 247 में 132 की पहचान हुई है। इसमें 87 लोग अभी दिल्ली में ही हैं। जिले में केवल 45 लोग आए हैं। सबकी पहचान करने के बाद उनको होम क्वारंटाइन पर रखा गया है। इस बीच शनिवार को एसकेएमसीएच में 31 और सदर अस्पताल में 50 लोगों की स्क्रीनिंग हुई।

 इनमें दो के नमूने संग्रह किए गए। एसकेएमसीएच के अधीक्षक ने बताया कि 171 लोगों के नमूने जांच के लिए आरएमआरआइ पटना भेजे गए। इसमें अब तक 152 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी हैं। सभी निगेटिव हैं। शेष रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, शनिवार को एक संदिग्ध को भर्ती किया गया है। इधर, कोरोना के प्रशिक्षण में शामिल नहीं होने वाले तीनों लैब टेक्नीशियन ने अपना जवाब दाखिल किया है।

जनऔषधि केंद्र पर पहुंची दवा की खेप, आज से मिलेगा सैनिटाइजर

जनऔषधि केंद्र पर जीवनरक्षक व अन्य दवाओं का संकट था। शनिवार को रांची मुख्यालय से ट्रक से दवा की खेप पहुंची। कन्हौली राजपूत द्वार के सामने चल रहे जनऔषधि केंद्र के संचालक पंकज झा ने बताया कि लॉकडाउन से दो सप्ताह से दवाएं नहीं आने से परेशानी थी। लोगों को सस्ती दवाओं से वंचित होना पड़ रहा था। अब सभी दवाएं आ गई हैं। रविवार से सैनिटाइजर व मास्क भी सरकारी दर पर आम लोगों को दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी