पूर्वी चंपारण में दो ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

जिले के सेमरा की ओर से ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर सुगौली मिल जा रहे बंजरिया प्रखंड के मोखलिसपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र अवधेश यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 01:43 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 01:43 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में दो ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर
पूर्वी चंपारण में दो ट्रैक्टर में सीधी टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की स्थिति गंभीर

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास स्थित सड़क पर दो ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना सोमवार देर रात की है। जानकारी के अनुसार, जिले के सेमरा की ओर से ट्रैक्टर पर गन्ना लेकर सुगौली मिल जा रहे बंजरिया प्रखंड के मोखलिसपुर गांव निवासी महेश यादव के पुत्र अवधेश यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

   जबकि दूसरे ट्रैक्टर के चालक को गंभीर स्थिति में प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया हैं। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वही घटना की सूचना पर पहुंची सुगौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंच मृतक के गांव के आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इस कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई।

   जाम की सूचना पर संबंधित थाना की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों से बातचीत की। पुलिस की पहल पर लोगों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान जाम कुछ देर तक ही रहा। जाम समाप्त होने से लोगों ने राहत महसूस की। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

chat bot
आपका साथी