मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मुजफ्फरपुर में मारा छापा, चार करोड़ की ठगी मामले का आरोपित गिरफ्तार

उसकी गिरफ्तारी शहर के मिठनपुरा इलाके से की गई, आरोपित के मुजफ्फरपुर में होने की सूचना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम यहां पर पहुंची और मिठनपुरा पुलिस से संपर्क साधा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jan 2019 04:54 PM (IST)
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मुजफ्फरपुर में मारा छापा, चार करोड़ की ठगी मामले का आरोपित गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मुजफ्फरपुर में मारा छापा, चार करोड़ की ठगी मामले का आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। चार करोड़ रुपये से ज्यादा के ठगी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने रविवार को मुजफ्फरपुर में छापेमारी की। इस दौरान ठगी मामले के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वाला आरोपित रंजन कुमार श्रीवास्तव है। उसकी गिरफ्तारी शहर के मिठनपुरा इलाके के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी से की गई है। आरोपित के मुजफ्फरपुर में होने की सूचना के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम यहां पर पहुंची और मिठनपुरा पुलिस से संपर्क साधा।

    इसके बाद मिठनपुरा थाने के एसएचओ और मुंबई पुलिस की संयुक्त छापेमारी उपरोक्त मोहल्ला में हुई जहां टीम को यह सफलता मिली। रंजन की गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके तहत मुंबई पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है। संभावना है कि उसे कोर्ट रिमांड पर लेने का आदेश दे देगी। जानकारी के अनुसार, चार करोड़ रुपये से ज्यादा का ठगी कर रंजन वहां से भाग निकला था। उसपर मुंबई में संबंधित थाना में ठगी के शिकार लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    प्राथमिकी के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए तमाम जानकारियां ले रही थी। इस क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि वह बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में स्थित अपने घर पर रह रहा है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और यहां पहुंचकर मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की जहां उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सकी। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी जहां कई अहम जानकारियां मिलेगी।  

chat bot
आपका साथी