अब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लहराएगा 100 फीट का तिरंगा, डीआरएम ने किया स्थान का मुआयना

सोनपुर मंडल के डीआरएम ने दिए कई निर्देश, इंजीनियरिंग व विद्युत अधिकारियों को लगाई फटकार। ट्रेन आने पर प्रत्येक गेट पर तैनात रहें रेलकर्मी।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 25 Dec 2018 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 25 Dec 2018 10:01 PM (IST)
अब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लहराएगा 100 फीट का तिरंगा, डीआरएम ने किया स्थान का मुआयना
अब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर लहराएगा 100 फीट का तिरंगा, डीआरएम ने किया स्थान का मुआयना

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जंक्शन परिसर में 100 फीट का तिरंगा लगाया जाएगा। इसके लिए दो स्थानों का मुआयना कर एक को चयनित किया जाएगा। उक्त बातें मंगलवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम अतुल्य सिन्हा ने जंक्शन का निरीक्षण करने के बाद कहीं। पुस्तकालय को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए पुरानी डीजल लॉबी का कमरा देखा गया है। इसे फाइनल करने के लिए तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई गई है। इसमें क्षेत्रीय अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक, एओएम शामिल हैं।

 उन्होंने कहा कि जंक्शन पर तीन और चार नंबर प्लेटफॉर्म को ऊंचा करने का कार्य चालू है। दस-दस फीट कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती है तो कार्यस्थल के पास गेट के बाहर रेलकर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए कोचिंग डिपो सीडीओ को निर्देश दिए गए। दक्षिण छोर पर बन रही लिफ्ट का कार्य भी देखा। उन्होंने कहा कि इसका फर्श फिसलने वाला है। इसे बदला जाए।

 इसी क्रम में डीआरएम ने दक्षिण छोर स्थित नए कार्यालय का जायजा लिया। इसमें दरवाजा की ऊंचाई कम व विद्युत कार्य नहीं होने पर भड़क गए। इंजीनियरिंग व विद्युत विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई। मौके पर मुख्य चीफ इंजीनियर संजीव कुमार शर्मा, डिप्टी चीफ इंजीनियर अभय कुमार सिंह, सीनियर डीओएम बीएन लाल, क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार, स्टेशन अधीक्षक प्रियदर्शी राजीव, यातायात निरीक्षक आमोद कुमार, सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद थे। 

chat bot
आपका साथी