पूर्वी चंपारण से कुख्यात दस्यु सरगना व इनामी बदमाश बीरबल चौधरी गिरफ्तार

एक देसी पिस्तौल दो कारतूस बरामद बीरबल पर उत्तर बिहार के कई जिले में 46 मामले हैं दर्ज। लिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया कि उसपर बगहा जिला पुलिस द्वारा एक लाख के इनाम का प्रस्ताव भेजा गया था जिसपर इनाम भी घोषित कर दिया गया है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:42 PM (IST)
पूर्वी चंपारण से कुख्यात दस्यु सरगना व इनामी बदमाश बीरबल चौधरी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने गिरफ्तार अपराधी के बारे में जानकारी दी। फोटो- जागरण

पूर्वी चंपारण, जासं। जिले के सुगौली थाना के सुगांव द्वार देवी मठ के पास से पुलिस ने कुख्याात दस्यु सरगना तथा एक लाख के इनामी बदमाश वीरबल चौधरी उर्फ फुलेनी चौधरी उर्फ फुलेनी मल्लाह को मंगलवार की सुबह एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने बताया कि उसपर बगहा जिला पुलिस द्वारा एक लाख के इनाम का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसपर इनाम भी घोषित कर दिया गया है। उसे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। एसपी ने बताया कि उसपर मोतिहारी, बेतिया, बगहा व गोपालगंज जिले में 46 संगीन मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। अभी वह गंडक के दियारा इलाका में बर्चस्व को लेकर रंगदारी की वसूली करता था। 1984 में पुलिस मुठभेड़ में उसके गिरोह के रूदल खलीफा, परीक्षण यादव, रामनारायण यादव, पारस यादव, सुरेश गौड, बहारन नोनिया, मुखा बिन्दमारे जेल भेजे गए थे। तब से यह फरार चल रहा था। उसपर अपहरण, हत्या, डकैती, रंगदारी के अलावा कई संगीन मामले दर्ज हैं। कई जिले की पुलिस से संपर्क कर आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वह पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना के जरलपुर गांव में रहता था। वह श्रीनगर थाना के भरपटिया गांव का रहने वाला है। योगापट्टी, ठकराहां, रामनगर में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, दारोगा मनीष कुमार, कुमार चिरंजीवी, मुन्ना कुमार, नित्यानंद दुबे शामिल थे।

ताजपुर में 3. 29 लाख रुपये की लूट

ताजपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से अपराधियों ने करीब साढे तीन लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी कर रही है। बताया गया कि थाना क्षेत्र के कर्बला पोखर रोड में मंगलवार को सोनाटा फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश पिस्टल के बल पर 2 लाख 75 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बताया गया कि सोनाटा फाइनेंस के कर्मचारी इंद्रजीत कुमार एवं अखिलेश कुमार ताजपुर गुदरी रोड स्थित अपने कार्यालय से 2 लाख 75 हजार रुपये लेकर बाइक से ताजपुर स्टेट बैंक जा रहे थे। रास्ते में कर्बला पोखर के निकट एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने दोनों को जबरन रोक लिया और पिस्तौत के बल पर रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभूनाथ ङ्क्षसह ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर एनएच 28 पर हीरो एजेंसी के निकट चकपहार निवासी अशोक राय स्टेट बैंक से 54 हजार रुपये निकालकर घर जा रहे थे। रास्ते में एनएच 28 पर झपट्टा मार गिरोह रुपये से भरा थैला छीनकर बाइक से फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों घटनाओं में 3 लाख 29 हजार रुपये की लूट हुई है।  

chat bot
आपका साथी