सीएम नीतीश बोले- मोदी सरकार में देश का सम्मान और देशवासियों का मनोबल बढ़ा

नीतीश कुमार ने कहा- पति - पत्नी की सरकार ने सिर्फ माल बनाया तो अभी जेल में हैं। बगहा के बबुईटोला एवं भितहा के गेंदा खेली मैदान में चुनावी सभा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 05:42 PM (IST)
सीएम नीतीश बोले- मोदी सरकार में देश का सम्मान और देशवासियों का मनोबल बढ़ा
सीएम नीतीश बोले- मोदी सरकार में देश का सम्मान और देशवासियों का मनोबल बढ़ा

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने पति - पत्नी को 15 वर्ष काम करने का मौका दिया था। लेकिन, वे लोग सेवा की जगह माल बनाने में जुट गए। इसलिए जेल में हैं। अब कहते हैं कि साजिश हुई। सभी जानते हैं कि यह न्यायपालिका की कार्रवाई है। इसमें किसी का हस्तक्षेप नहीं रहता। मुझे बिहार की जनता ने अवसर दिया है। 13 वर्ष से सेवा कर रहा हूं। न्याय के साथ विकास। हर वर्ग का सम्मान किया है। महिलाओं का उत्थान हुआ है। 
वे रविवार को पश्चिम चंपारण के बबुई टोला,  भितहा और बैरिया प्रखंड के पखनाहा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 
 कहा कि चंपारण की धरती से मेरा गहरा लगाव है। वर्ष 2005 में न्याय यात्रा यहीं से आरंभ की थी। इसके बाद वर्ष 2009 में दोबारा विकास यात्रा यहीं से आरंभ की। इस क्षेत्र को मिनी चंबल के दाग से मुक्ति मिली है। घर -घर में बिजली का कनेक्शन पहुंचा कर लालटेन का सफाया किया है। मोदी सरकार में देश का मान -सम्मान बढ़ा है। आंतकवादियों के विरोध में त्वरित कार्रवाई से देशवासियों का मनोबल बढ़ा है। महिलाओं को धुआं से निजात मिली है। बिहार का पिछड़ापन दूर करने के लिए केंद्र में दोबारा मोदी की सरकार बनाने की जरूरत है।
हम काम के नाम पर मांग रहे वोट

 कुछ लोग समाज को तोडऩा चाहते हैं। क्योंकि, उन्हें कुछ काम करना नहीं पड़े। एक हिस्से को तोड़कर दूसरे हिस्से का वोट मिल जाए। वे लोग सत्ता में आकर सेवा नहीं, धन कमाना चाहते हैं। बापू ने कहा था कि अगर धन अर्जित करना चाहते हो तो मेहनत करो। बिना काम के धन कमाना पाप है। जबकि, हम (एनडीए) अपने काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। केंद्र- राज्य सरकार ने देश व प्रदेश के विकास के लिए जितना काम किया, उतना कभी नहीं हुआ। 

पति- पत्नी की सरकार वाले लोग अपने परिवार के लिए वोट मांग रहे हैं। वे राजनीति में बिना काम के कुर्सी पर आकर कमाना चाहते हैं। जबकि, उनकी सरकार ने राज्य को अंधेरगर्दी से बाहर निकाला है। कानून का राज स्थापित किया। इसकी  शुरुआत चंपारण से हुई। लालटेन युग को खत्म कर घर-घर बिजली, जल का नल और हर टोले में सड़क का निर्माण कराया। कई बड़े पुल व सड़कों का निर्माण कराया गया। हर पंचायत में उच्च विद्यालय खोले गए। पहले पश्चिम चंपारण जिले में 66 हाईस्कूल थे और अब 237 हाईस्कूल।  स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से छात्रों को चार लाख तक की मदद की जा रही है।
 केंद्र सरकार भी गरीब महिलाओं को रसोई गैस उपलब्ध करा रही है। आयुष्मान भारत से लोगों को बहुत फायदा हो रहा है।  किसान सम्मान योजना से किसानों को फायदा हो रहा है। बिहार के कई प्रस्तावों को मोदी जी ने स्वीकार किया। इससे बिहार का पिछड़ापन दूर होगा। चंपारण में ऐसी स्थिति थी कि दोपहर बाद ही लोग घर से निकलने में डरते थे। यह स्थिति इसलिए थी कि 15 वर्षों तक एक परिवार का राज रहा।
 मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि पहले जलपान फिर मतदान। आप तो मत दीजिए ही, लेकिन आपकी बात यदि घर के पुरुष न माने तो उन्हें दिनभर का उपवास करवाइए। कहा कि बेतिया में पॉलीटेक्निक कॉलेज बहुत जल्द खोला जाएगा। भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज में सत्र 2019-20 से पढ़ाई शुरू होगी। 73 करोड़ की मंजूरी दी गई है। नीतीश ने जनता से पूछकर डॉ. संजय जायसवाल को माला पहनाई। कहा कि अभी सूर्य साक्षी हैं। आप अपनी स्वीकारोक्ति बाद में नहीं बदलेंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी