नक्सली संगठन का पीएलजी सदस्य गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश

मारक दस्ते का सदस्य है प्रिंस राय, 2013 में कर दी थी कौडिय़ा निवासी गुड्डू सिंह की हत्या। कमजोर पड़े संगठन को मजबूत करने में जुटा था प्रिंस।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 07 Feb 2019 06:46 PM (IST)
नक्सली संगठन का पीएलजी सदस्य गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश
नक्सली संगठन का पीएलजी सदस्य गिरफ्तार, लंबे समय से थी तलाश

मोतिहारी, जेएनएन। मधुबन पुलिस ने बुधवार की रात शिवहर जिले के श्यामपुर भटहा थानाक्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का मारक दस्ता (पीएलजी) के सदस्य प्रिंस राय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव का निवासी बताया जाता। पुलिस लंबे समय से उसकी खोज गुडू सिंह हत्याकांड में कर रही थी।

2013 में गुड्डू सिंह की हुयी थी हत्या

थानाक्षेत्र के कौडिय़ा निवासी गुड्डू सिंह की हत्या 23 अगस्त 2013 को कर दी गई थी। बताया गया है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर मधुबन से घर लौट रहा थे। इसी क्रम में शाम मधुबन-शिवहर पथ में कृष्णानगर गांव के पास ओवर टेक कर पीएलजी के सदस्यों ने घेर कर गुड्डू की हत्या हत्या कर दी थी। घटना में कौडिय़ा के तत्कालीन मुखिया संजीत महतो और नंदकिशोर सिंह को भी गोली लगी थी।

 घटना की जिम्मेवारी लेते हुए माओवादी संगठन के प्रवक्ता रामबाबू राम उर्फ प्रहार ने घायलों के प्रति दुख व्यक्त किया था। मामले में गुड्डू के पिता ने स्थानीय थाना में अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज कराया था। अबतक इस हत्याकांड में पुलिस बंजरिया गांव से दिनेश राय को 2017 में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

कमजोर पड़े संगठन को मजबूत करने में जुटा था प्रिंस

पुलिस के अनुसार प्रिंस राय अपने इलाके में संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओ को मोटिवेट कर रहा था। उन्हें संगठन से जोडऩे में लगा था। उसकी योजना लोस चुनाव में खलल डालने की भी थी।

 इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि ङ्क्षप्रस ने संगठन के बारे में कई अहम जानकारी दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी