मधुबनी में सामूहिक रूप से अदा की गई नमाज, क्वारंटाइन में भेजे गए जमाती भी हुए शरीक, जानिए...

मस्जिद के बाहर लाठी लेकर खड़ी रहीं दर्जनों महिलाएं पुलिस बेखबर। बाद में 11 जमातियों को क्वारंटाइन सेंटर में भेजा गया। विसर्जन जुलूस में उमड़ी भीड़।

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 09:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 09:14 PM (IST)
मधुबनी में सामूहिक रूप से अदा की गई नमाज, क्वारंटाइन में भेजे गए जमाती भी हुए शरीक, जानिए...
मधुबनी में सामूहिक रूप से अदा की गई नमाज, क्वारंटाइन में भेजे गए जमाती भी हुए शरीक, जानिए...

मधुबनी, जेएनएन। अंधराठाढ़ी प्रखंड के आस्था स्थलों में लॉकडाउन की अनदेखी हो रही है। शुक्रवार को यहां धाॢमक कार्यक्रम हुआ। लेकिन, पुलिस जानकारी लेती रही। बाद में रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हरना गांव से 11 जमातियों को क्वारंटाइन सेंटर में भेजा। दूसरी ओर एक विसर्जन जुलूस में भीड़ उमड़ी। इसके अलावा हरना गांव में सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात में जिन 11 जमातियों को क्वारंटाइन में भेजा गया, वे भी नमाज में शरीक हुए। इस दौरान पुरुष आस्था स्थल के अंदर थे।

 जबकि, दर्जनों महिलाएं लाठी और मिर्च पाउडर लेकर बाहर में खड़ी रहीं। मगर पुलिस प्रशासन बेखबर रहा। थानाध्यक्ष गया सिंह ने इस तरह की सूचना से इन्कार किया। डीएसपी अमित शरण ने भी किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार किया। कहा कि लोगों को समझाने की कोशिश जारी है। वहीं, सीओ विष्णुदेव सिंह ने कहा कि सूचना मिली है। मौलवी से जानकारी लेंगे। 

नेपाल के दस जमाती क्वारंटाइन में

मधेपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को भीमपुर गांव स्थित आस्था स्थल से दस नेपाली मौलवी को क्वारंटाइन में भेजा। वे दस दिनों से यहां थे। इनलोगों ने प्रखंड क्षेत्र की कई जमातों में शिरकत की। सभी नेपाल के सुनसरी जिले के मूल निवासी हैं। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद ङ्क्षसह ने कहा कि जांच कराई गई। किसी में कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले।  

दरभंगा तब्लीगी जमात से लौटे दो  क्वारंटाइन में

दरभंगा तब्लीगी जमात से लौटे बाबूबरही के दो लोगों को मधुबनी मेडिकल कॉलेज के क्वारंटाइन में भेजा गया। जांच को सैंपल पटना भेजा जाएगा। दोनों ने जमात में जाने से इन्कार किया। हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि वे दो दिन पूर्व ही घर लौटे थे। 

chat bot
आपका साथी