Muzaffarpur Weather Forecast : दो द‍िनों तक मौसम शुष्‍क रहने का पूर्वानुमान

Muzaffarpur Weather Forecast मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ‌दिन में पुरबा हवा 8 से 10 किलोमीटर की गति से चलेगी। कुहासा का असर नहीं दिखेगा।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 12:59 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 12:59 PM (IST)
Muzaffarpur Weather Forecast : दो द‍िनों तक मौसम शुष्‍क रहने का पूर्वानुमान
अपनी फसलों की कटाई को जारी रखें। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर, जासं। ‌अभी मौसम साफ व शुष्क रहने का पूर्वानुमान मौसम व‍िभाग की ओर से जारी क‍िया गया है। दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। ‌दिन में पुरबा हवा 8 से 10 किलोमीटर की गति से चलेगी। कुहासा का असर नहीं दिखेगा।

शिवहर में आंधी-पानी के आसार

जिले में आज और कल आंधी-पानी की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 व 13 मार्च को शिवहर समेत बिहार के सभी जिलों में तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इससे इलाके के किसानों में दहशत है। अगर हल्की बारिश होती हैं तो फसलों को राहत मिलेगी। लेकिन, तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि हुई तो किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। तापमान में लगातार जारी वृद्धि से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। साथ ही लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। हालाकि, दो दिनों से इलाके में बादल छा रहे है।

क‍िसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं

जहां मधुबनी का सवाल है तो सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। सुबह में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पछिया हवा चल रही है। दिन में आसमान में बादल छाने की संभावना है। लगातार धूप आने से जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो चुका है। यूं तो लगातार ही बूंदाबांदी के आसार व्‍यक्‍त क‍िए जा रहे हैं लेक‍िन उत्‍तर मध्‍य ब‍िहार के ज‍िले के क‍िसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्‍योंक‍ि वे अपनी फसलों की कटाई को जारी रखें। खासकर सरसों की फसल को जल्‍द से जल्‍द से काटकर घर ले आएं। इसके बाद अब गेहूं की फसल को तैयार करने का समय आ जाएगा।  

यह भी पढ़ें: शिवहर: नर्स को अंधेरे से डर लगता है इसलि‍ए पति ड्यूटी बजाने आ गया, म‍िली यह सजा

यह भी पढ़ें: मंत्री रामसूरत राय का पलटवार, यादव समाज के लोग लालू एंड फैमिली के बंधुआ नहीं

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर से पटना का बस भाड़ा नन एसी 130 व एसी से 150 रुपये, जानिए अन्य जगहों का किराया

chat bot
आपका साथी